कोण्डागांव

मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की घोषणा
05-Oct-2023 9:22 PM
मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की घोषणा

कोण्डागांव, 5 अक्टूबर। बुधवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सोनी द्वारा प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर मीडिया प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने कोण्डागांव जिले में आने वाले निर्वाचन क्षेत्रों के संबंध में विभिन्न जानकारियां देते हुए मतदाता सूची प्रकाशन के साथ मीडिया प्रतिनिधियों के सवालों का जवाब भी दिया।

उन्होंने बताया कि जिले में शत प्रतिशत ईपीक निर्माण कार्य किया गया है। नये मतदाताओं के लिए ईपीक कार्ड तैयार कर जल्द से जल्द वितरण के लिए डाक विभाग के साथ प्रशासनिक अमले को भी तैनात किया गया है। जिले में महिला मतदाताओं की संख्या पुरूषों की अपेक्षा अधिक है। यहां लिंगानुपात 1000::1065 है। जिले में स्थापित 588 मतदान केन्द्रों में संवेदनशील मतदान केन्द्रों की पहचान कर उनमें व्यवस्थाएं की जा रही है साथ ही इस बार निर्वाचन आयोग के निर्देशासनुसार 50 प्रतिशत मतदान केन्द्रों का सीधा प्रसारण एवं मानिटरिंग आयोग द्वारा की जायेगी। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि मतदान को निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से सम्पन्न कराने के लिए मीडिया की भूमिका सदैव अहम रही है। 

इस निर्वाचन में भी मीडिया को सतत सहयोग एवं सक्रिय भूमिका निर्वाह करने हेतु कलेक्टर सभी को प्रोत्साहित किया।                                                                                                                                                                          

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि क्रमांक 82 केशकाल, 83 कोण्डागांव एवं आंशिक रूप से 84 नारायणपुर के लिए जिले में 588 मतदान केन्द्रों की स्थापना की गयी है। जिले में विधानसभा क्षेत्र केशकाल अंतर्गत 290, विधानसभा क्षेत्र कोण्डागांव अंतर्गत 242, विधानसभा क्षेत्र नारायणपुर अंतर्गत 56 मतदान केन्द्र स्थापित किये जायेंगे। जिले में कुल 4 लाख 32 हजार 971 मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में प्रविष्ठ है। जिसमें 2 लाख 9 हजार 632 पुरूष एवं 2 लाख 23 हजार 332 महिला तथा 7 अन्य लिंग के मतदाता भी शामिल है। विधानसभा निर्वाचन में 802 सर्विस मतदाता शामिल होंगे जिनमें विधानसभा क्षेत्र केशकाल में 503 एवं कोण्डागांव विधानसभा क्षेत्र में 299 सर्विस मतदाता हैं। 

मतदाता सूची में प्रारंभिक प्रकाशन के समय 2855 दिव्यांग मतदाताओं को चिन्हांकित किया गया था। जिनकी संख्या अंतिम प्रकाशन में बढक़र 4273 हो गयी है। 18-19 आयु वर्ग में प्रारंभिक प्रकाशन के समय में 10752 मतदाता थे जो अंतिम प्रकाशन में बढक़र 18878 हो गयी है। इसमें कुल मतदाताओं की संख्या में 8126 की वृद्धि हुई है। 

जिले के 18 से 22 वर्ष आयु वर्ग के 48 हजार 305 मतदाता इस विधानसभा निर्वाचन में पहली बार मतदान कर सकेंगे। 80 वर्ष से अधिक के 3020 मतदाताओं की पहचान कर उन्हे सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रेम प्रकाश शर्मा, सहायक संचालक जनसम्पर्क अर्जुन प्रसाद पाण्डे, मीडिया प्रतिनिधि के रूप में शंभु यादव, अनुज कुमार, जितेन्द्र सुराना, मुकेश राठोर, संजीव शर्मा, इशरार अहमद, शाहिद मेमन, नीरज उईके, रमाकांत सिन्हा, अंजय यादव, अमरेश झा, दीपक वैष्णव, मिलन राय, हरिश कुमार देवांगन, विश्व प्रकाश शर्मा, यादव देवांगन, बंकिम साना, लक्ष्मी पटेल, चंदन विश्वास, बन्नूराम यादव, सिद्धार्थ महाजन सहित मास्टर ट्रेनर्स एवं विभागीय अधिकारी शामिल हुए। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news