बलरामपुर

नपं राजपुर में फिर अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा
06-Oct-2023 8:19 PM
नपं राजपुर में फिर अध्यक्ष पद  पर भाजपा का कब्जा

 नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने संभाला पदभार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजपुर, 6 अक्टूबर। नगर पंचायत राजपुर में एक बार फिर से अध्यक्ष के पद पर भाजपा ने अपना कब्जा जमाया है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष धरम सिंह ने आज भाजपा नेता राम विचार नेताम एवं सिद्धनाथ पैकरा की मौजूदगी में शपथ ग्रहण के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर अपना पदभार सम्हाला।

वर्ष 2019 में नगर पंचायत के चुनाव में भाजपा को बहुमत मिली थी, जिसके बाद भाजपा के पार्षद सहदेव लकड़ा नगर के अध्यक्ष बने थे। लेकिन आपसी अंतर्कलह के कारण इनमें काफी गुटबाजी भी थी और अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव होने के बाद कांग्रेस पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव पास करके अध्यक्ष को हटा दिया था। 

शासन के निर्देश पर यहां पिछले लगभग तीन माह से कांग्रेस समर्थित पार्षद कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्य सम्हाल रहे थे। जिसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग से मिले दिशा निर्देश के बाद हुए चुनाव में भाजपा ने बहुमत हासिल किया है एवं धरम सिंह नए अध्यक्ष चुने गए। 

नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह ने शुक्रवार को विधिवत शपथ ग्रहण पदभार ग्रहण किया। आनन फानन में हुए इस शपथ ग्रहण के दौरान भले ही भाजपा दावा कर रही हो कि गुटबाजी उनकी दूर हो गई है लेकिन आज की शपथ ग्रहण के दौरान के भाजपा के पार्षद सहित कई भाजपा के नेता गायब नजर आए।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम पूर्व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पर अनिल सिंह मेजर राम लखन पैकरा शिवनाथ यादव प्रवीण अग्रवाल गौरी शंकर अग्रवाल मुन्ना लाल चौधरी जय गोपाल अग्रवाल नीरज तिवारी मुकेश गुप्ता कमला प्रसाद सिंह अनिल तिवारी राजेंद्र सिंह एसडीम राजीव जेम्स कुजूर मुख्य नगर पंचायत अधिकारी राजेश कुशवाहा इंजीनियर मुकेश दुबे दयाशंकर गुप्ता जय सिंह अनुराग तिवारी सहित गणमान्य जन उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news