बस्तर

जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ - विश्वेश्वर
09-Oct-2023 4:16 PM
जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ - विश्वेश्वर

केन्द्रीय राज्यमंत्री ने विस कोर कमेटी की सिलसिलेवार ली बैठकें

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 9 अक्टूबर।
 दो दिनी बस्तर प्रवास पर आये केन्द्रीय राज्यमंत्री विश्वेश्वर टुडू ने रविववार को दूसरे दिन जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर, चित्रकोट एवं बस्तर विधानसभा की कोर कमेटी की अलग-अलग बैठकें ली और चुनाव के संबंध में की जा रही तैयारियों की जानकारी ली, साथ कोर कमेटी के सदस्यों से बेहतर काम करने सुझाव-सलाह भी मांगे। 

श्री टूडू ने कहा कि बस्तर की समस्त सीटों में जीत सुनिश्चित कर छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनानी है। जनता का संपूर्ण समर्थन भाजपा के साथ है, कार्यकर्ता एकजुटता के साथ कांग्रेस को उखाड़ फेंकने परिश्रम करें।

भाजपा जिला कार्यालय में रविवार सुबह 11 बजे से सिलसिलेवार जगदलपुर और चित्रकोट विधानसभा कोर कमेटी की बैठक हुई और करपावण्ड में बस्तर विधानसभा कोर कमेटी की बैठक में केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री टूडू शामिल हुये। बैठकों में श्री टूडू ने ज़ोर देते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व हमें मिला है। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की आमसभा ऐतिहासिक रही। बस्तर में अपार जनसमर्थन मिला, जो साफ तौर पर बताता है कि जनता जनार्दन का आशीर्वाद भाजपा के साथ है। सभी कार्यकर्ता भाजपा की जीत का लक्ष्य बना कर दो महीने निरंतर प्राणप्रण से कार्य करें। कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने का समय आ गया है। 

भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने भी बैठक को संबोधित किया। 
विधानसभा कोर कमेटी की बैठकों में प्रमुख रूप से किरण देव, डा. सुभाऊ कश्यप,बैदूराम कश्यप, लच्छू राम कश्यप, शिवनारायण पाण्डेय,विद्याशरण तिवारी, कमलचंद भंजदेव, समुंदसाय कच्छ, मनीराम कश्यप, नवीन विश्वकर्मा, श्रीधर ओझा, वेद प्रकाश पाण्डेय, नरसिंह राव,संजय पाण्डेय,सुब्रतो विश्वास, सुरेश गुप्ता, विनायक गोयल, नरसिंह ठाकुर, सतीश सेठिया, फूल सिंह सेठिया, परिस बेसरा, आलोक अवस्थी, संग्राम सिंह राणा, अविनाश श्रीवास्तव, गोदावरी साहू, ललिता बघेल,सुधा मिश्रा, जयराम दास, बाबुल नाग, राजपाल कसेर, रैतु बघेल, रामबती भण्डारी, मालती मण्डावी, सीता नाग, रूक्मणी बघेल, बसंत कश्यप, महेन्द्र सेठिया, जानकी राव, नारायण सिंह ठाकुर, चंद्रभान कश्यप, देवी प्रसाद बेंजाम, शिव नंदन पेगड़, सावेन्द्र सेठिया, मंगतू राम कश्यप, जीतेन्द्र सेठिया, बलदेव मण्डावी, संतोष ठाकुर, चंद्रकांत भण्डारी, कमल सिंह ठाकुर, लच्छिन यादव, चंद्रकांत जोशी, बलीराम बघेल,वनवासी मौर्य, नारायण बिसाई,जोगेंद्र चंद्राकर, रोहित त्रिवेदी, पुरषोत्तम जोशी, अरूण परिहार, नरेंद्र जोशी, दामोदर बघेल, पुलकेश्वर पाण्डेय, योगेश टाक, मोहन मौर्य, विजय ठाकुर, आशीष करमचंदानी आदि उपस्थित थे। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news