बस्तर

विस चुनाव: 11 से मतदान दलों के अफसरों का प्रथम चरण प्रशिक्षण
10-Oct-2023 3:39 PM
विस चुनाव: 11  से मतदान दलों के अफसरों का प्रथम चरण प्रशिक्षण

जगदलपुर, 10  अक्टूबर। जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत 11 अक्टूबर से मतदान दलों के पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारियों का प्रथम चरण प्रशिक्षण प्रारंभ होगी। जिसके अंतर्गत 11 एवं 12 अक्टूबर को पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी-1 को विद्या ज्योति स्कूल जगदलपुर में दोपहर 01 बजे से प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। वहीं 13 अक्टूबर को मतदान अधिकारी-2 एवं मतदान अधिकारी-3 को प्रशिक्षण दिया जाएगा।        उप जिला निर्वाचन अधिकारी जगदलपुर से मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत मतदान दलों का प्रथम चरण प्रशिक्षण में 11 अक्टूबर  को दोपहर 01 बजे से नगर पालिक निगम जगदलपुर, नगर पंचायत बस्तर, जनपद पंचायत जगदलपुर और बस्तर के कुल 489 पीठासीन अधिकारी तथा 848 मतदान अधिकारी-1 को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। वहीं 12 अक्टूबर को अपरान्ह 01 बजे से जनपद पंचायत बकावंड, तोकापाल, दरभा, बास्तानार एवं लोहण्डीगुड़ा के कुल 432 पीठासीन अधिकारी और 562 मतदान अधिकारी-1 को प्रशिक्षण दिया जाएगा। निर्धारित प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 13 अक्टूबर 2023 को अपरान्ह 01 बजे से जनपद पंचायत तोकापाल, दरभा, बास्तानार, लोहण्डीगुड़ा, नगर पंचायत बस्तर, जनपद पंचायत बस्तर एवं बकावंड के कुल 667 मतदान अधिकारी-2 और 564 मतदान अधिकारी-3 को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

 इसके पश्चात 13 अक्टूबर को ही दोपहर 03 बजे से नगर पालिक निगम जगदलपुर तथा जनपद पंचायत जगदलपुर के कुल 254 मतदान अधिकारी-2 तथा 357 मतदान अधिकारी-3 को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। मतदान दलों के इस प्रथम चरण प्रशिक्षण में कुल 3684 अधिकारी-कर्मचारी सम्मिलित होंगे। उक्त प्रशिक्षण में सर्व सम्बन्धित अधिकारी-कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थिति सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए गए हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news