बिलासपुर

त्यौहार व चुनावों को देखते हुए पेट्रोलिंग बढ़ाएं, गरीब-असहायों की तुरंत मदद करें- एसपी
14-Oct-2023 1:45 PM
त्यौहार व चुनावों को देखते हुए पेट्रोलिंग बढ़ाएं, गरीब-असहायों की तुरंत मदद करें- एसपी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बिलासपुर, 14 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने जिले में आगामी विधानसभा चुनाव व त्यौहारों को देखते हुए कानून व्यवस्था की समीक्षा की और थानेदारों को आवश्यक निर्देश दिया।

आईजी अजय यादव के साथ हुई बैठक का हवाला देते हुए उन्होंने असहाय गरीब लोगों की शिकायत समस्या का त्वरित निराकरण, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट, संपत्ति विरुद्ध अपराध, शरीर संबंधित अपराध रोकथाम और नियंत्रण का निर्देश दिया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव हेतु आचार सहिता के दायरे में सुरक्षा व्यवस्था बना कर अपराध नियंत्रण और चुनाव संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिया सशक्त पुलिसिंग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान पुलिस की उपस्थिति दिखे। नाकेबंदी, पेट्रोलिंग, पैदल पेट्रोलिंग, फ्लाइंग स्क्वाड, फिक्स पॉइंट, फ्लैग मार्च, निगरानी दल, गश्त और सख्त कार्रवाई पर उन्होंने जोर दिया।

नवरात्रि, दशहरा, दुर्गा विसर्जन और दीपावली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने, यातायात व्यवस्था पर विशेष नजर रखने, भीड़ भाड़ और जाम को दूर कर सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने के साथ आपसी विवाद चाकूबाज़ी छेडख़ानी चोरी जैसे अपराध की रोकथाम पर उन्होंने जोर दिया।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल, गरिमा द्विवेदी, सीएसपी सिविल लाइन आईपीएस संदीप पटेल, सीएसपी कोतवाली पूजा कुमारी और डीएसपी हेड क्वार्टर के साथ साथ जिले के अन्य डीएसपी, एसडीओपी थाना चौकी प्रभारी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news