रायपुर

क्षेत्रीय दल छसपा 12 सीटों पर लड़ेगी, किसान ही होंगे पार्टी के चेहरे- दुबे
14-Oct-2023 4:30 PM
क्षेत्रीय दल छसपा 12 सीटों पर लड़ेगी, किसान ही होंगे पार्टी के चेहरे- दुबे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 अक्टूबर।
छसपा नेता अनिल दुबे ने कहा है कि राजनीति को कांग्रेस ने व्यापार बना दिया है । पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि आम  छत्तीसगढिय़ा प्रदेश सरकार  के भ्रष्टाचार से त्रस्त है।  किसान, मजदूर, छात्र बेरोजगार, सभी वर्ग भ्रष्टाचार से अछूते नहीं रह पाये। प्रदेश में पी. एस. सी. घोटाला के साथ चपरासी पद के लिए भी एक निर्धारित दर कांग्रेस के आलाकमान को देना पड़ता है।छसपा  क्षेत्रीय दल के रूप में छत्तीसगढ़ के किसान,  बेरोजगार  छात्रों के लिए संघर्षरत है। 

दुबे ने कहा है कि आज पौने दो वर्ष से छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा खैरझिटी, सिरपुर विश्व धरोहर को बचाने के लिए सडक़ की लड़ाई लड़ रहा है। छत्तीसगढ़ महिला किसान कंधा से कंधा मिलाकर संघर्ष में शामिल है। कांग्रेस के विधायक, मंत्री, सैकड़ों करोड़  के आसामी बन बैठे हैं। ये जनता है सब जान रही है। आने वाला समय जनता कांग्रेस को सबक सिखाएगी। इसी क्रम में अपने उद्देश्य की पूर्ति और संकल्प को दोहराते हुए क्षेत्रीय दल छसपा बिना निराश हुए बिना प्रदेश में चुनिंदा 12 सीटों पर अपना अधिकृत उम्मीदवार खड़ा करेगी और 12 सीटों पर समर्थित उम्मीदवार । 

वहीं 20 सीटों पर आदिवासी समाज, 5 सीटों पर स्वतंत्र उम्मीदवार को समर्थन देगी। पार्टी ने महिलाओं को भी प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया है जिसमे महासमुंद, पंडरिया विधानसभा में छसपा और किसान मोर्चा और छबेस ने अपना प्रत्याशी को अंतिम रूप दिया है। 

छसपा आचार संहिता का पालन कर प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करेगी। इस पत्रकार वार्ता मेंजागेश्वर प्रसाद लालाराम वर्मा चेतन देवांगन महेन्द्र कौशिक,जी.पी. चंद्राकर भी मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news