दुर्ग

प्रदेश की जनता कांग्रेसी घोषणा पत्र के चक्कर में नहीं आएगी - जितेन्द्र वर्मा
08-Nov-2023 3:00 PM
प्रदेश की जनता कांग्रेसी घोषणा पत्र के चक्कर में नहीं आएगी - जितेन्द्र वर्मा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 8 नवंबर। कांग्रेस का यह घोषणा पत्र वास्तव में ठगी पत्र है। पिछले घोषणा पत्र की 70 फीसदी से भी अधिक घोषणाओं को कांग्रेस ने पूरा नहीं किया है। यहां तक कि उसकी चर्चा भी इस नए घोषणापत्र में नहीं की है। कांग्रेस अपने वादे से हमेशा मुकरती रही और कहती रही कि हमने तो ऐसा कोई वादा किया ही नहीं है। ऐसे लोगों का कोई भरोसा नहीं है।

वर्मा ने कहा कि पिछली बार महतारी सम्मान राशि 500 रूपए देने का वादा था, लेकिन किसी को दिया नहीं। वर्तमान के कांग्रेस घोषणापत्र में महिलाओं के लिए कुछ भी व्यवस्था नहीं है। भारतीय जनता पार्टी 12 हजार रूपए महिलाओं को हर वर्ष देगी और अपने 5 साल के कार्यकाल में पूरे 60 हजार रूपए प्रदेश की महिलाओं को भाजपा देने वाली है। भाजपा 500 रूपए में प्रदेश की महिलाओं को सिलेंडर देने वाली है।

जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि पिछली बार प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी का वादा करने वालों के मुंह में अब ताला लगा हुआ है

चूंकि यह घोषणा पत्र अकबर ने बनाया है तो उनसे उम्मीद भी नहीं थी कि वह रामलला के दर्शन कराएंगे। भारतीय जनता पार्टी ही रामलला का दर्शन कराएगी। कांग्रेस की घोषणा पत्र ने यह प्रमाणित कर दिया है कि कांग्रेस की एक बहुत बड़ी हार होने जा रही है और कांग्रेस के घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ के किसी प्रकार विकास का कोई रोडमैप नहीं है। भारतीय जनता पार्टी ने युवाओं के लिए सब्सिडी का ऐलान किया है ऋणमुक्त ब्याज की बात कही है। जबकि कांग्रेस की घोषणा पत्र में युवाओं के लिए कुछ भी नहीं है महिलाओं के लिए भी कुछ भी नहीं है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news