दुर्ग

कांग्रेस सरकार लोगों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है- ताम्रध्वज
08-Nov-2023 3:03 PM
कांग्रेस सरकार लोगों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है- ताम्रध्वज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 8 नवंबर।
दुर्गग्रामीण विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 63 कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू  चुनावी जनसंपर्क कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम विनायकपुर, अंडा, जंजगिरी, मतवारी रिसामा,  मातरोडिह, कातरो, चिरपोटी,  मंचादुर,  खोपली,  काशीडीह और घुघसीडीह में जनसंपर्क किया। 

इस दौरान अपने उद्बोधन में ताम्रध्वज  साहू ने कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की जनता से जो वादे किए थे,  वह सभी पूरे किए गए हैं। कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग को अपने विकास का हिस्सा बनाया है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग को कुछ ना कुछ दिया है। कांग्रेस सरकार लोगों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। 

एक नवंबर से शुरू हो गई है धान की खरीद पहले से ज्यादा होगी। कांग्रेस सरकार अब प्रति एकड़ पर 15 क्विंटल की बजाय 20 क्विंटल खरीद रही है। हमारी सरकार बनते किसानों का कर्ज माफ किया जायेगा,  200 यूनिट बिजली माप,  केजी से पीजी तक पढ़ाई निशुल्क,  गैस सिलेंडर में 500 रूपये  की सब्सिडी, छत्तीसगढ़ के किसानों को देश में धान की सबसे ज्यादा कीमत मिल रही है। कांग्रेस सरकार ने आंगनबाड़ी बहनों का भत्ता बढ़ाकर 10 हजार किया गया है। 

कांग्रेस पार्टी गांव गरीब के विकास के लिए सदैव तत्पर रहती है। कांग्रेस शासन में गांवों के विकास के लिए कई योजनाएं चलाई गई, उसका लाभ सभी वर्गों को लाभ मिल रहा है। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में करोड़ों की राशि से प्रत्येक ग्राम में  विभिन्न विकास कार्य हुआ है। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में सडक़, पुल, पुलिया,  स्वास्थ,  पेयजल,  कालेज एवं शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल,  नया भवन निर्माण एवं प्रत्येक ग्रामों को मुख्य सडक़ों से जोडऩे का कार्य किया है। हमारी सरकार हमेशा विकास के उद्देश्य को लेकर चलती है दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में अभी तक हर क्षेत्र में विकास ही किया है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news