दुर्ग

कई युवाओं ने किया भाजपा प्रवेश
08-Nov-2023 3:04 PM
कई युवाओं ने किया भाजपा प्रवेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 8 नवंबर।
विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने ग्राम नारधी में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रीराम जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना कर चुनावी प्रचार-प्रसार सभाओं की शुरुआत करते हुए आम सभा लिया। 

विजय बघेल ने कहा कि नारधी गांव से परिवारिक रिश्ता बना हुआ है ऐसा गांव एकता का प्रतीक है, लेकिन इसी नारधी गांव में मुखिया ने पंडा छोड़े हैं जो पहले क्या था आज क्या है आप सभी को मालूम है। छतीसगढिय़ा जब जागता है तो अच्छे अच्छों को सिट्टी पिट्टी गोल कर देते हैं।

बघेल ने कहा की भाजपा की सरकार बनते ही वर्मी कम्पोज खाद के नाम से धुल -मिट्टी खरसी को पीस कर बोरी में भर कर लुटने का काम किया है। अब उससे मुक्ति मिलेगी। गोबर बेचकर स्कूटी खरीदें कहते हैं और लखपति बनें कहते हैं इस गांव से कितने लखपति बनें है तो बताओ। 

भाजपा के सरकार बनते ही बीपीएल कार्डधारी है, उनकी जन्मी बेटी को ड़ेढ़ लाख रुपए दिया जायेगा। साथ ही सन् दो हजार सोलह सत्रह का बकाया दो साल का बोनस सरकार बनते 25 दिसम्बर को सीधे खाते में डालें जायेगा। किसान भाइयों को 31सौ रुपए प्रति क्विंटल के भाव से धान खरीदा जायेगा! महिलाओं को प्रत्येक महीना 1 हजार रूपये के हिसाब से सलाना 12हजार रूपये देगी। किसानों का कर्ज माफ तो कर नहीं सकें हम कर्ज मुक्त किसानों को बनाएंगे। 

नारधी अमेरी में आमलीडीह में उत्तर मंडल अध्यक्ष लोकमणी चंद्राकार का जन्मदिन विजय बघेल ने अपने साथियों के साथ में केक कटकर मनाया। इसी दौरान भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर अजय बघेल लोकमणी चंद्राकार, प्रकाश चन्द्रकार  के नेतृत्व में  मोतीपुर , जाम गांव एम  करगा,  ग्राम से सैकड़ों युवाओं ने भाजपा प्रवेश किया, जिन्हें विजय बघेल ने भाजपा का गमछा पहनाकर कर स्वागत सम्मान किया।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news