बेमेतरा

बेमेतरा में 73.44 , साजा में 72.62 व नवागढ़ में 72.73 फीसदी मतदान
18-Nov-2023 1:52 PM
बेमेतरा में 73.44 , साजा में 72.62 व नवागढ़ में 72.73 फीसदी मतदान

लोकतंत्र के महापर्व में डाली आहुति,  युवा, महिला, बुजुर्ग और दिव्यांग ने निभाया अपना फर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 18 नवंबर।
जिले की तीनों सीटों के लिए शुक्रवार को हुए मतदान में मतदाताओं ने वोटिंग की लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाताओं ने अपनी वोट रूपी आहुति डाली। साजा ,नवागढ़ और बेमेतरा के लिए हुए मतदान के लिए सुबह से ही लोगों में काफी उत्साह दिखा। सुबह 8 बजाते ही मतदाता मतदान केंद्रों में पहुंचने लगे। सुबह हल्की ठंड के बीच मतदाताओं ने वोटिंग की यह सिलसिला शाम 5 बजे तक जारी रहा। जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक जिले में कुल 72.93 प्रतिशत मतदान हुआ। 

जिले में सामान्य मतदान केंद्रों के साथ ही संगवारी और दिव्यांग मतदान केंद्र बनाए गए थे। वहीं सामान्य मतदान केंद्रों में बुजुर्गों और दिव्यांगों को मतदान के लिए प्राथमिकता दी गई। साजा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी रविंद्र चौबे अपनी पत्नी के साथ मौहाभाठा में मतदान किया। बेमेतरा विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी आशीष कुमार छाबड़ा ने कृषि उपज मंडी में मतदान कितने मतदान किया, वहीं भाजपा प्रत्याशी दीपेश साहू ने बालक स्कूल में बने मतदान केंद्र में मतदान किया। बता दे की अंतिम समय तक मतदान केंद्र में पहुंचने वाले मतदाताओं को पर्ची वितरण कर मतदान के लिए अवसर दिया गया। 

जिले के साजा, बेमेतरा व नवागढ़ विधानसभा में महिलाओं का मतदान पुरुषों से अधिक रहा। बेमेतरा विधानसभा में पुरुषों की अपेक्षा 4 फीसदी अधिक महिला मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान के दौरान कलेक्टर पीएस एल्मा आत्मानंद स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र और एसपी भावना गुप्ता ने मंडी कर परिसर में बनाए गए मतदान केंद्र में जाकर वोटिंग की। बहरहाल मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। वहीं अब भाजपा व कांग्रेस व अन्य पार्टी के उम्मीदवार अपनी अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। 

इस बीच बयानबाजी का दौर भी शुरू हो चुका है। बता दे कि भारत निर्वाचन आयोग ने 30 नवंबर तक किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल पर भी पाबंदी लगा रखी है। ऐसे में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और प्रिंट मीडिया की ओर से किसी भी प्रकार की यह नहीं बताया जा सकेगा कि अब राज्य में किसकी सरकार बनने जा रही है। वहीं शुक्रवार को हुए मतदान के दौरान चुनाव ड्यूटी पर तरांत अधिकारियों और कर्मचारियों को भोजन व नाश्ते नहीं मिलने की शिकायत भी मिली इसके कारण उनमें रोज देखा गया कई जगह पर नाश्ता भोजन देरी से मिलने के बाद सामने आई।
               
एक नजर जिले पर
विधानसभा -                               3
मतदान केंद्र -                              867
कुल मतदाता -                            7,64,614
पुरुष मतदाता -                           3,84,640
महिला मतदाता -                         3,79,954
दिव्यांग मतदाता -                       4,113
80 प्लस मतदाता -                      4,715
कर्मचारियों ने किया मतदान -         3,586
बेबकास्टिंग मतदान केंद्र -              374
ग्रामीण मतदान केंद -                    799
शहरी मतदान केंद्र -                      68
पुलिस बल तैनात -                       2,500

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news