जशपुर

उगते सूर्य को अघ्र्य के साथ छठ पर्व संपन्न
20-Nov-2023 3:48 PM
उगते सूर्य को अघ्र्य के साथ छठ पर्व संपन्न

36 घंटे के बाद खोला गया व्रत

 गोमती साय ने छठ घाट पहुंच कर पूजा-अर्चना की

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जशपुरनगर, 20 नवंबर। लोक आस्था का महापर्व में भाजपा प्रत्याशी व सांसद गोमती साय सोमवार सुबह छठ घाट पूरन तालाब पहुंचकर छठ की पूजा कर छठी मैया का आशीर्वाद लिया। और उगते सूर्य को अघ्र्य देने के साथ संपन्न हुआ। सोमवार सुबह  के समय भगवान को सूर्योदय काल में अघ्र्य दिया गया। देश भर में जगह-जगह आस्था की डुबकी से सराबोर दिखे छठ पर्व के घाट।

जशपुर जिले भर में छठ पर्व को बड़े धूम-धाम से मनाया गया। सोमवार प्रत:काल बेला में व्रती महिलाओं ने उगते हुए सूर्य देव को अघ्र्य देने के बाद उनकी और मां छठी मैया की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की और इसके बाद व्रत का पारण किया। बता दें कि, यह व्रत कुल 36 घंटे का था। जिसे व्रती महिलाओं ने छठ पूजा के समापन के बाद खोला है।

पूरन तालाब में करीब हजारों की संख्या में व्रती महिलाओं ने अपनी आस्था की उपस्थिति दर्ज करवाई। और सोमवार को छठ पर्व का चौथा और आखिरी दिन था।

चार दिनों तक चला ये पर्व

छठ का यह पर्व 17 नवंबर 2023 नहाय खाय से शुरू हुआ था और आज 20 नवंबर 2023 को उगते हुए सूर्य को अघ्र्य देने की विधि के साथ पूर्ण रूप से संपन्न हुआ। चार दिनों के चलने वाले इस पर्व में व्रती महिलाओं ने खरना के बाद से व्रत का संकल्प लिया था। यह व्रत कुल 36 घंटे का होता है। बता दें कि, यह व्रत निर्जला रखा जाता है। सोमवार सुबह व्रत का पारण कर महिलाओं ने छठ के प्रसाद के साथ अन्न-जल को ग्रहण किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news