बेमेतरा

महिला पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
28-Nov-2023 2:29 PM
महिला पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 28 नवंबर।
ग्राम मानिकपुर में महिला पर प्राण घातक हमला करके फ रार होने वाले आरोपी को गिरफ्तार का न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी ने महिला पर कुदाली से वार किया था। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 26 नवंबर को ग्राम मानिकपुर निवासी प्रार्थी जलेश्वर यदु उम्र 30 साल ने नवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी ब्यास नारायण यदु ने प्रार्थी की मां चंद्रकली बाई के सिर, गाल एवं दाहिने आंख के पास कुदली से हत्या करने की नीयत से जानलेवा हमला किया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में आरोपी के खिलाफ अपराध सदर धारा 307 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। पीडि़ता को जिला अस्पताल मुंगेली में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। 

प्रकरण में विवेचना दौरान आरोपी ब्यास नारायण यदु पिता स्व. रामनाथ यदु उम्र 24 साल ग्राम मानिकपुर थाना नवागढ़ निवासी के विरूद्ध हमला करने का सबूत पाए जाने से सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई में थाना नवागढ़ प्रभारी उप निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, उप निरीक्षक विपत राम साहू, आरक्षक अमित यादव, फिरोज साहू आदि शामिल थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news