जशपुर

विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्य और बौद्धिक चर्चा
05-Dec-2023 8:08 PM
विभिन्न प्रकार के जागरूकता  कार्य और बौद्धिक चर्चा

रासेयो का सात दिवसीय विशेष शिविर 

जशपुरनगर, 5 दिसंबर। जशपुर जिले के मनोरा स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनोरा में छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कांटाबेल में संस्था के प्राचार्य आर बी निराला के मार्गदर्शन में आशुतोष शर्मा कार्यक्रम अधिकारी के द्वारा सम्पन्न किया जा रहा है।

संस्था के प्राचार्य आर बी निराला ने स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद के प्रमुख वाक्य उठो जागो और तब तक चलो जब तक की लक्ष्य को प्राप्त न हो जाए, इस उद्देश्य की प्राप्ति हेतु युवाओं को हमेशा तैयार रहना चाहिए और रासेयो की मुझको नहीं तुझको की विचार को अंगीकृत करना चाहिए। 

राष्ट्रीय सेवा योजना के संबंध में अधिकारी आशुतोष शर्मा ने बताया कि इस  विशेष शिविर में विभिन्न प्रकार की जागरूकता, परियोजना कार्य और बौद्धिक चर्चा संपन्न किए जाएंगे। 

प्रतिदिन बौद्धिक चर्चा हेतु विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जशपुर के पुलिस अधिकारी अशोक राठौर और सरोज महतो के द्वारा मानव तस्करी, साइबर अपराध, यातायात दुर्घटनाओं से बचने के उपाय तथा विभिन्न प्रकार की जानकारियां छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया। 

इस अवसर पर संस्था के शिक्षक शिक्षिकाएं मुक्तिप्रकाश एक्का मीनाक्षी श्रीवास्तव, दिनेश त्रिपाठी, सत्यम मांझी, मनीष कुंज, मुक्तेश्वर राम सुमित लाल मधुबाला कैथवास, जे एन बैरागी सुमन एक्का, भुनेश्वर कुंज, देवंती और सुषमा तथा माध्यमिक शाला की शिक्षक शिक्षिकाएं  बच्चे और ग्रामीण उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news