जशपुर

साय के मुख्यमंत्री बनने के बाद बगिया सहित क्षेत्र में जश्न का माहौल
12-Dec-2023 7:10 PM
साय के मुख्यमंत्री बनने के बाद बगिया सहित क्षेत्र में जश्न का माहौल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जशपुरनगर, 12 दिसंबर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम की घोषणा होने के बाद से ही पूरे जशपुर जिले में उत्सव का माहौल बना हुआ।

आतिशबाजी का दौर लगातार चल रहा है। विष्णुदेव साय के गृह ग्राम बगिया में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगाँव, बगीचा, फरसाबहार सहित जिले भर के ग्रामीण अंचल से लोग यहाँ पहुंचकर, जशपुर के माटी पुत्र विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने की खुशियाँ मना रहे हैं। सुबह से लेकर रात तक, लोक गीतों की धुन में नृत्य का दौर चल रहा है। उत्साहित महिला और पुरुष संगीत की धुन में नृत्य में जुटे हुए हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news