कोण्डागांव

प्राथमिक शाला जोन्दरा पदर में भारतीय भाषा उत्सव आयोजित
12-Dec-2023 10:01 PM
प्राथमिक शाला जोन्दरा पदर में भारतीय भाषा उत्सव आयोजित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 12 दिसंबर।
राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा भारत सरकार स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के निर्देशानुसार  महान राष्ट्र कवि  चिन्ना स्वामी सुब्रमण्यम भारती की जयंती  ग्यारह दिसम्बर के अवसर पर भाषा, गीत संगीत को समर्पित भारतीय भाषा उत्सव का आयोजन प्राथमिक शाला जोन्दरा पदर में आयोजित हुआ।

विभिन्न गतिविधियां स्कूली बच्चों द्वारा संपन्न की गई प्रार्थना सभा में बच्चों ने  राष्ट्रीय तमिल कवि सुब्रमण्यम भारती द्वारा लिखी कविता ‘यह है भारत देश हमारा’ गीत का सामूहिक वाचन  कर अपना प्रस्तुतिकरण दिया। 

शाला की प्रधान अध्यापक मधु तिवारी के मार्गदर्शन में बच्चों को देश के अन्य राज्यों की भाषा बोलियों, गीत, संगीत, एवं संस्कृति उनके खान-पान, परिधान, दूसरे राज्यों में पाए जाने वाले फल सब्जियां से परिचित कराया। विभिन्न भाषाओं से जुड़े प्रमुख साहित्यकारों   का परिचय दिया।

उन्होंने राष्ट्रकवि सुब्रमण्यम भारती के जीवन के बारे में बताया कि वे तमिल कवि थे जिन्हें महाकवि भारतियार  के नाम से भी जाना जाता है। वे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में शामिल सेनानी, समाज सुधारक, पत्रकार, तथा उत्तर भारत व दक्षिण भारत के मध्य एकता के  सेतु के समान थे । उनके द्वारा लिखे गीत कविता साहित्य के राष्ट्रीय एकता में योगदान के बारे में बताया। प्रार्थना सभा में स्कूली बच्चों एवं शिक्षिका स्मिता नेताम उपस्थिति रही।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news