बलरामपुर

साइकिल से भारत भ्रमण करने निकले ओडिशा के कमलेश कुंजाम
15-Dec-2023 7:27 PM
साइकिल से भारत भ्रमण करने निकले ओडिशा के कमलेश कुंजाम

बलरामपुर, 15 दिसंबर। बुलंद हौसलों के साथ ओडिशा के नवरंगपुर जिले के रहने वाले युवा कमलेश कुंजाम साइकिल से भारत की यात्रा करने निकले हुए हैं। 

शुक्रवार को कमलेश कुंजाम बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में पहुंचे, यहां के लोगों से मुलाकात की। यहां से झारखंड, बिहार होते हुए पश्चिम बंगाल के रास्ते उत्तर पूर्वी राज्यों का भ्रमण करेंगे। अपने साथ पूरा कैंपिंग का सामान भी रखा है,जुनून को जीने के लिए वह इस यात्रा पर निकले हैं।

भारत की विविधता को समझने निकले यात्रा पर
कमलेश कुंजाम ने बताया कि वह भारत देश की विविधता, संस्कृति, बोली, भाषाओं को समझने के लिए पूरे भारत देश का भ्रमण करने के लिए साइकिल से यात्रा करने निकले हुए हैं। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक की यात्रा करने के बाद ही कमलेश कुंजाम अपने घर वापस लौटेंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news