रायपुर

राहुल की भारत न्याय यात्रा उत्तरायण के बाद 14 से, फरवरी में छत्तीसगढ़ से भी गुजरेगी
27-Dec-2023 4:05 PM
राहुल की भारत न्याय यात्रा उत्तरायण के बाद 14 से, फरवरी में छत्तीसगढ़ से भी गुजरेगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 दिसंबर।
भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में 'भारत न्याय यात्रा' निकालेगी ह। 14 जनवरी से लेकर 20 मार्च तक 6200 किलोमीटर लंबी भारत न्याय यात्रा 14 राज्यों के 85 जि़लों से होकर गुजरेगी। यह यात्रा मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजऱेगी। इसकी शुरुआत मणिपुर से होगी और समाप्ति मुंबई में। 

भारत जोड़ो यात्रा  में छत्तीसगढ़ शामिल नहीं था। उसदौरान राहुल गांधी ने तीन मुद्दे उठाए थे। उन्होंने आर्थिक विषमता के मुद्दे को उठाया था, सामाजिक ध्रुवीकरण के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई थी और राजनीतिक तानाशाही —जो आज देश की हक़ीक़त बन गई है—उसके बारे में लोगों को अवगत कराया था। वह यात्रा मन की बात करने के लिए नहीं बल्कि जनता की चिंता थी। राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान लोगों की समस्याओं को सुना था। 

अब शुरू होने जा रही भारत न्याय यात्रा — आर्थिक न्याय के लिए, सामाजिक न्याय के लिए और राजनीतिक न्याय के लिए है। इसका उद्देश्य लोकतंत्र को बचाना है, संविधान को बचाना है, और महंगाई और बेरोजग़ारी से जो करोड़ों पीडि़त परिवार हैं उनमें उज्जवल भविष्य का भरोसा जगाना है।

पहले भारत जोड़ो यात्रा भारत को जोडऩे के लिए निकाली गई थी। अब भारत न्याय यात्रा लोगों को कांग्रेस पार्टी की ओर से, राहुल गांधी की ओर से यह आश्वासन देने के लिए है कि आम लोगों को आर्थिक न्याय, सामाजिक न्याय और राजनीतिक न्याय पूर्ण रूप से उपलब्ध हो इसके लिए कांग्रेस पार्टी वचनबद्ध है।

इधर इस यात्रा को लेकर उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने मीडिया से कहा कि पहले भी राहुल और कांग्रेसी यात्रा कर चुके हैं। उस यात्रा के बाद पांच राज्यों के चुनाव हुए जहां भाजपा की सरकारें बनीं। इस यात्रा से भी कांग्रेस को लाभ नहीं होने वाला। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news