राजनांदगांव

निगम सीमा क्षेत्र में 13 से विकसित भारत संकल्प यात्रा
06-Jan-2024 4:10 PM
निगम सीमा क्षेत्र में 13 से विकसित भारत संकल्प यात्रा

आयुक्त ने सौंपा दायित्व

राजनांदगांव, 6 जनवरी। भारत शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं भारत सरकार के फ्लेगशीप स्कीम के प्रचार-प्रसार तथा योजनाओं के कवरेज को बढ़ावा देने एवं हितग्राहियों में जागरूकता लाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा शासन द्वारा प्रारंभ की गई है। उक्त यात्रा का आगमन राजनांदगांव निगम सीमाक्षेत्र में आगामी 13 जनवरी को हो रहा है। जिसके माध्यम से 13 से 16 जनवरी तक वार्डों में भारत शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा में उपरोक्त दिनांक को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यात्रा के सफल आयोजन एवं नागरिकों को योजना का लाभ देने नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दायित्व सौंपा है।

आयुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि उक्त यात्रा के माध्यम से निगम सीमाक्षेत्र में 13 से 16 जनवरी तक वार्डों में कैम्प आयोजित किया जाएगा। जिनमें 13 जनवरी को गौरीनगर स्कूल मैदान में सुबह 8.30 से 12.30 बजे तक व शंकरपुर स्कूल मैदान में दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक कैम्प आयोजित किए जाएंगे। इसी प्रकार 14 जनवरी को नया ढाबा स्कूल मैदान में सुबह 8.30 से दोपहर 12.30 बजे तक व स्टेट स्कूल मैदान में दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक, 15 जनवरी को कमला कालेज मैदान में सुबह 8.30 से दोपहर 12.30 बजे तक व हल्दी हाईस्कूल मैदान में दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक तथा 16 जनवरी को लखोली स्कूल मैदान में सुबह 8.30 से दोपहर 12.30 बजे तक कैम्प आयोजित किए जाएंगे।

आयुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए वार्डों में आयोजित कैम्प के सफल संचालन हेतु अधिकारी-कर्मचारियों को दायित्व सौंपा गया है। संकल्प यात्रा के प्रभारी अधिकारी उपायुक्त मोबिन अली को बनाया गया है तथा कार्यपालन अभियंता यूके रामटेेके व प्र.कार्यपालन अभियंता कामना सिंह यादव को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इनके सहयोगी का दायित्व अधिकारी- कर्मचारियों को सौंपा गया है, जो 13 से 16 जनवरी तक आयोजित कैम्प में अपनी सेवाएं देकर यात्रा का सफल आयोजन करेंगे। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि उपरोक्त तिथि को आयोजित कैम्प में उपस्थित होकर शासन की योजनाओं का लाभ लें।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news