बस्तर

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन प्रदेश में शासकीय अवकाश घोषित करने सीएम को ज्ञापन
06-Jan-2024 9:11 PM
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन प्रदेश में शासकीय अवकाश घोषित करने सीएम को ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 6 जनवरी।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रथम नगर आगमन पर सर्व हिन्दू समाज बस्तर के द्वारा अनुपमा चौक में स्वागत किया गया। इस दौरान श्रीराम जन्मभूमि आयोध्या में प्रभु श्रीराम के बालरूप की प्राण-प्रतिष्ठा  पर  22 जनवरी को सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ प्रदेश में शासकीय अवकाश घोषित किये जाने ज्ञापन सौंपा।  

सर्व हिन्दू समाज बस्तर के सचिव एल. ईश्वर राव ने बताया कि आगामी पौष शुक्ल द्वादशी, विक्रम सम्वत 2080, दिन- सोमवार, दिनांक 22 जनवरी 2024 को प्रभु श्रीराम के बाल रूप की नूतन विग्रह को श्रीराम जन्मभूमि पर बन रहे भव्य मंदिर के भूतल गर्भगृह में प्राण-प्रतिष्ठा किया जाना है।  जिसमें  छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रत्येक ग्राम नगर के मंदिरों में भी पूजन, उत्सव महोत्सव मनाया जावेगा।
 
चूँकि यह कार्यक्रम सोमवार शासकीय कार्यदिवस होने के कारण शासकीय कर्मचारी एवं स्कूल, कॉलेज के बच्चे वंचित होंगे। सर्व हिन्दू समाज ने मुख्यमंत्री से ज्ञापन सौंपा कर सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ प्रदेश में 22 जनवरी सोमवार को शासकीय अवकाश घोषित किये जाने अनुरोध किया है।

इस दौरान सर्व हिन्दू समाज के अध्यक्ष अशोक अरोरा, एल. ईश्वर राव, विजय भारत, व्ही बालकृष्णन, धर्मचंद शर्मा, नरेंद्र पाणिग्राही, आत्मा राम जोशी, दिनेश पाणिग्राही, विपिन मालवीय, सुदर्शन पाणिग्राही, बनमाली पाणिग्राही, दशरथ कश्यप, राजा राम तोडेंम, पवन राजपूत, जयेश संघानी, अजय सिंह ठाकुर, अश्विन मग्गू, नवरतन जलोटा, जयप्रकाश पाढ़ी, अरुण दास, सपन देवांगन, कृष्णा ठाकुर, हरीश ठाकुर, अजय यादव, बसंत जोशी, आशा डोडिया, झरना मोहंती, हेमा गुरुवारा, आरती दुआ, नीलम मिश्रा, प्रभाती भारत, विद्या सोनी, अलका गुप्ता, सुनीता कपूर, नीता जलोटा, निशा दिवान, रेखा कुमार, प्रियंका दुबे, सांची गुरुवारा, अरुणा जवानपुत्र, उर्मिला आचार्य, जयश्री श्रीवास्तव, उषा गोंदी, संजय चौहान, बुलबुल चक्रवर्ती, नीलिमा पाठक, संजना शर्मा, किरण शर्मा, आशा शर्मा, हेमलता नामदेव, अंजू पांडे, नीलम कुशवाहा, सुनीता मालवीय, अंजली मिश्रा, कुसुम बाजपेयी, प्रज्ञा आचार्य, अंजली गुप्ता, आदि शामिल थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news