बस्तर

धरमपुरा स्थित महात्मा गांधी कन्या आश्रम का निरीक्षण
07-Jan-2024 9:46 PM
धरमपुरा स्थित महात्मा गांधी कन्या आश्रम का निरीक्षण

जगदलपुर, 7 जनवरी। कलेक्टर  विजय दयाराम के. रविवार को धरमपुरा क्षेत्र के भ्रमण में निकले थे,उन्होंने धरमपुरा क्षेत्र के पुराने स्वास्थ केंद्र के समीप स्थित महात्मा गांधी कन्या आश्रम का निरीक्षण किया। कन्या आश्रम के संचालिका, अधीक्षिका से आश्रम संचालन की अनुमति और परिसर का स्वामित्व सहित बालिकाओं की आश्रम में भर्ती,भोजन,आवासीय और पढ़ाई की सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही आश्रम में रहने और अध्ययन करने वाली छात्राओं से भी चर्चा किया। छात्राओं से उनके पालकों के संबंध में जानकारी के साथ-साथ उन्होंने अपने गांव के नजदीक संचालित आश्रम शालाओं और शासकीय आवासीय विद्यालय में भर्ती क्यों नहीं लिए की जानकारी ली। 

इस दौरान संस्था के परिसर का अवलोकन कर अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की। कलेक्टर ने संस्था से संबंधित बालिकाओं के व्यवस्थाओं के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को विस्तृत जानकारी के साथ रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ  प्रकाश सर्वे, जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news