बस्तर
जगदलपुर, 8 जनवरी। शहर के लाला जगदलपुरी लाइब्रेरी के सामने रविवार की दोपहर को दो महिलाओं के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान लोग उन्हें छुड़ाने के बजाय वीडियो बनाते दिखाई दिए। घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। दोनों महिलाओं को कोतवाली थाना ले जाया गया। उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
पुलिस ने बताया कि रविवार की दोपहर को सडक़ पर अचानक से दो महिलाएं एक-दूसरे का बाल पकडक़र मारपीट करना शुरू कर दिया। आसपास के लोगों के द्वारा लड़ाई को बंद करने के साथ ही मारपीट न करने की बात कही, लेकिन महिलाएं किसी की बात सुनने के बजाय मारपीट कर रही थी।
घटना की जानकारी आसपास के लोगों ने यातायात पुलिस के साथ ही कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने जब महिलाओं को रोकने के साथ ही मारपीट का कारण पूछा तो एक महिला का कहना था कि इस महिला के द्वारा उसके पति के साथ अफेयर चला रही है, जिसकी जानकारी लगने के बाद उसे समझाया भी गया, लेकिन वह मानने की बजाय उसकी बातों को अनसुना कर दिया था, जिसके बाद रविवार को महिला पकड़ाई, जिसके बाद दोनों के द्वारा बातचीत करने के दौरान अचानक से मारपीट शुरू हो गया। पुलिस ने दोनों महिलाओं को कोतवाली थाने में लाकर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।