बस्तर

सीमावर्ती क्षेत्र में 306 क्विंटल धान जब्त
22-Jan-2024 8:37 PM
 सीमावर्ती क्षेत्र में 306 क्विंटल धान जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 22 जनवरी। सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध धान परिवहन पर नियंत्रण हेतु जांच नाका के माध्यम से लगातार कार्यवाही की जा रही है।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नन्द कुमार चौबे ने बताया कि अवैध धान परिवहन पर जांच दल द्वारा अब तक 9 लोगों पर कार्यवाही कर 306 क्विंटल से अधिक धान की जब्ती की गई है।

उन्होंने बताया कि परिवहन करते वाहनों को मंडी अधिनियम के चार वाहनों को जप्त भी किया गया है। इसके अलावा जांच दल ने ओडिशा राज्य की तरफ आ रही तीन गाडिय़ों में 160 बोरी अवैध धान को जब्त कर करपावंड थाना को सुपुर्द किया गया।

ज्ञात हो कि धान उपार्जन अवधि के दौरान पड़ोसी राज्यों से अवैध रूप से धान लाकर सीमावर्ती धान खरीदी केन्द्रों में विक्रय करने की आशंका रहती है। अत: शासन के निर्देशानुसार जिले के सीमावर्ती जांच नाको में अवैध धान के आवक पर विशेष निगरानी रखने हेतु जांच नाका और निगरानी दल बनाया गया है जिन्हें अवैध रुप से बगैर दस्तावेज के धान के परिवहन करने वालों पर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news