सूरजपुर

विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर पहुंची लखनपुर
23-Jan-2024 9:57 PM
विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर पहुंची लखनपुर

लखनपुर, 23 जनवरी। मंगलवार को लखनपुर नगर पंचायत कार्यालय के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शिविर का आयोजन किया गया।

अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर में कहा कि भारत के  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश में 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है,उसी उद्देश्यों के साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजना संचालित है, जिनको आम जनता तक उस जन कल्याणकारी योजना का लाभ मिल सके।

विधायक श्री अग्रवाल ने यकहा कि इसके अतिरिक्त क्षेत्र में स्वास्थ्य-शिक्षा को लेकर विशेष मेरे द्वारा सुधार करने का प्रयास किया जा रहा है और बेहतर करने का भी प्रयास आने वाले समय में किया जाएगा। बेहतर शिक्षा स्वास्थ्य की सुविधा  क्षेत्र वासियों को मिल सके।

 कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू ने भी अपने उद्बोधन में नगर पंचायत क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों का पूरा विवरण प्रस्तुत किया।वहीं पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल और बृज किशोर पांडे ने भी सभा को संबोधित किया गया। कार्यक्रम मे स्मार्ट कार्ड,राशन कार्ड सहित अन्य प्रमाण पत्र भी विधायक के हाथों वितरण किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news