राजनांदगांव

छेरछेरा पर्व पर बच्चों में दिखा उत्साह
25-Jan-2024 3:37 PM
छेरछेरा पर्व पर बच्चों में दिखा उत्साह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 25 जनवरी। छेरछेरा पर्व को लेकर  गुरुवार को बच्चे छेरछेरा गीत के साथ नृत्य करने में मशगूल नजर आ रही है। गीत एवं नृत्य करते युवतियों में उत्साह नजर आ रहा है। छत्तीसगढ़ का खास लोकपर्व छेरछेरा है। यह पौष पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है।

मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में यह पर्व नई फसल के खलिहान से घर आ जाने के बाद मनाया जाता है। यह उत्सव कृषि प्रधान संस्कृति में दानशीलता की परंपरा को याद दिलाया है। इस दौरान लोग घर-घर जाकर अन्न का दान मांगते हैं। वहीं गांव के युवक घर-घर जाकर डंडा नृत्य करते हैं।

इधर छेरछरा पर्व के चलते आज शहर के अलग-अलग गली-मोहल्लों में छोटे बच्चे, युवक-युवतियों द्वारा हाथों में थैला लेकर घर-घर और दुकान-दुकान पहुंचकर छेरछेरा गीत के माध्यम से दान मांगते नजर आ रहे हैं। वहीं बच्चों में इस गीत के माध्यम से उत्साह भी छलक रहा है। इसके अलावा लोगों को छत्तीसगढ़ी पर्व छेरछेरा की झलक से अपनी पुरानी यादें आंखों के सामने नजर आई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news