सूरजपुर

42 जुआरियों से 6. 50 लाख बरामद
04-Feb-2024 8:28 PM
42 जुआरियों से 6. 50 लाख बरामद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

विश्रामपुर, 4 फरवरी। सूरजपुर जिला के शिवप्रसाद नगर में चल रहे जुआ के बड़े फड़ को सूरजपुर व विश्रामपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ा है। पुलिस ने 42 जुआरियों के कब्जे से साढ़े 6 लाख रुपए बरामद करने में सफलता पाई है।

पुलिस को शनिवार की देर रात मुखबिर से जुए के फड़ चलने के बारे में जानकारी मिली। जिससे पुलिस अधीक्षक आई कल्याण एलिसेला ने तत्काल टीम गठित की और रवाना किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल के नेतृत्व में थाना सूरजपुर व विश्रामपुर की संयुक्त टीम ने ग्राम शिवप्रसादनगर स्थित पेट्रोल पम्प के पास घेराबंदी कर 42 जुआरियों को हारजीत का दाव लगाते रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस की कार्रवाई में अंतरजिला के जुआरियों को पकडऩे में सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जुआरियों के फड़ से 6 लाख 51 हजार 600 रूपये, 42 मोबाईल, 3 कार, 8 सेट ताश की 52 पत्ती जब्त किया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी सुनील शिवहरे निवासी लक्ष्मीपुर अम्बिकापुर, निर्मल सिंह ग्राम गंगोटी बसदेई, महेन्द्र साहू ग्राम सोनपुर बसदेई, हसनैन रजा ग्राम भवराही बसदेई, शिवकुमार सिंह ग्राम तिलसिवांपारा भटगांव, श्याम सुन्दर गुप्ता ग्राम जरही भटगांव, डलेश्वर राजवाड़े ग्राम सलका भटगांव, राजेश्वर प्रसाद साहू ग्राम बड़सरा झिलमिली, सुरेश कुशवाहा सूरजपुर, दीपक सिंह ग्राम पर्री सूरजपुर, तुलेश्वर राम। जरहाडीह रघुनाथपुर, शिवकुमार विश्वकर्मा ग्राम सलका  भटगांव, सत्येन्द्र सिदार ग्राम सलका, उदयपुर, नीरज जायसवाल ग्राम सलका, उदयपुर, कमलेश साहू ग्राम सरना, रघुनाथनगर, रामप्रसाद राजवाड़े ग्राम गजाधरपुर लटोरी, विपिन हलधर ग्राम सरगवां अम्बिकापुर, ठाकुर राजवाड़े ग्राम बतरा विश्रामपुर, सावन अग्रवाल ग्राम सरगवां उदयपुर, आकाश जायसवाल बौरीपारा अम्बिकापुर, राजू तांडिया ग्राम शिवप्रसादनगर बसदेई, अमित कुजूर ग्राम गंगापुर खुर्द अम्बिकापुर, बिकुल सोनी, मायापुर अम्बिकापुर, नरेश मुंडा अम्बिकापुर, तनवीर आलम ग्राम लटोरी, मुनेश्वर साहू मणीपुर अम्बिकापुर, आलोक पैंकरा, दर्रीपारा अम्बिकापुर, खुर्शीद आलम ग्राम करवां लटोरी, राहुल सिंह, अम्बिकापुर, नंदूलाल पैंकरा ग्राम मोहली झिलमिली, सुजीत गुप्ता, मणीपुर अम्बिकापुर, आलम खान ग्राम डांडगांव उदयपुर, राजू सिंह ग्राम डांडगांव उदयपुर, अजय तिर्की अम्बिकापुर, साजिद अंसारी ग्राम बटवाही लुण्ड्रा, मोहम्मद ताहिर ग्राम भवराही बसदेई, जय प्रकाश साहू ग्राम बड़सरा झिलमिली, अविनाश एक्का, गांधीनगर अम्बिकापुर, हदीश अंसारी ग्राम सोनपुर बसदेई, सुशील साहू ग्राम बड़सरा झिलमिली, प्रीतम दुबे ग्राम बड़सरा झिलमिली, विकास मिंज ग्राम भकुरा, अम्बिकापुर शामिल हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news