दुर्ग

संगोष्ठी में युवाओं को मिली संविधान की जानकारी
06-Feb-2024 1:56 PM
संगोष्ठी में युवाओं को मिली संविधान की जानकारी

उतई, 6 फरवरी। नेहरू युवा केन्द्र दुर्ग युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार से सम्बद्ध संघर्ष युवा संगठन द्वारा जिला युवा अधिकारी नितिन शर्मा के मार्गदर्शन में संविधान दिवस एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को साइंस कॉलेज दुर्ग में भारतीय संविधान पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अतिथि के रूप में कातुलबोर्ड के पार्षद और साइंस कॉलेज दुर्ग के प्राचार्य डॉ. एम ए सिद्धिकी विशेष रूप से उपस्थित थे।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को संविधान से जुड़ी जानकारी देना तथा नागरिकों को उनके कर्तव्यों का बोध कराना है। 
संघर्ष युवा संगठन के अध्यक्ष मृदुल निर्मल ने भारतीय संविधान की जानकारी देते हुए कहा संविधान भारत देश का मौलिक कानून है, जो सरकार की शक्तियों और सीमाओं और नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों को रेखांकित करता है। 

यह एक आवश्यक दस्तावेज है जो किसी देश के शासन के लिए रूपरेखा निर्धारित करता है, और अत्याचार और सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ सुरक्षा के रूप में कार्य करता है। इस आयोजन में 150 से अधिक युवाओं ने सहभागिता सुनिश्चित की।

कार्यक्रम के आयोजन में साइंस कॉलेज दुर्ग के एनएसएस स्वयंसेवक मृदुल निर्मल, सतेक, लक्ष्मीनारायण, हरीश, निमेश, तोषण, योगेश, आदिल सहित संघर्ष युवा संगठन का विशेष योगदान रहा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news