दुर्ग

राम कथा 11 से 18 तक
10-Feb-2024 2:29 PM
राम कथा 11 से 18 तक

उतई, 10 फरवरी। पाटन विकासखंड के ग्राम रानीतराई में 11 फरवरी रविवार से 18 फरवरी तक वृंदावन धाम के कथाकार गोपीकेश्वरी देवी का श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है।  रानीतराई सरपंच निर्मल जैन ने बताया कि समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से यह वृहद आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति कार्यक्रम की सफलता व श्री रामजी का अधिक से अधिक रामभक्त श्रवणपन कर सके इसकी तैयारी व प्रचार पूरे जोरों-शोरों से की जा रही।  सरपंच ने बताया कि कार्यक्रम 11 फरवरी रविवार से 18 फरवरी तक समय दोपहर 1.30 से 5.30 शाम तक होगा। प्रथम दिन कलश यात्रा, कथा प्रारंभ, श्री रामचरित मानस महात्म्य से होगी। द्वितीय दिन सती चरित्र, शिव पार्वती विवाह, तृतीय दिन शिव पार्वती संवाद, श्रीराम जन्म उत्सव, चतुर्थ दिन श्रीराम बाल लीला कथा, अहिल्या उद्धार, सीता राम विवाह, गुरुवार पंचम दिन श्रीराम वन गमन, केवट लीला, श्रीराम भरत मिलाप, शुक्रवार छठवा दिन शबरी चरित्र ,श्रीराम हनुमान मिलन। शनिवार सातवा दिन रावण उद्धार, श्रीराम अभिषेक, चढ़ौती (समर्पण) और शाम को फूलों की होली होगी।

18 फरवरी रविवार आठवें दिन सुबह 10 बजे से भजन कीर्तन, प्रवचन सार, हवन व पूर्णा आहुति एवं विशाल भोजन भंडारा का आयोजन होगा। आयोजन समिति समस्त  रामभक्त मानस प्रेमियों से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील किए है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news