दुर्ग

धमधा नाका में बनेगा नया ओवरब्रिज
12-Feb-2024 4:13 PM
धमधा नाका में बनेगा नया ओवरब्रिज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 12 फरवरी। धमधा नाका में अब एक और नया ब्रिज बनेगा। विधायक गजेंद्र यादव की पहल पर विधानसभा में पारित बजट में ओवरब्रिज बनाने के लिए स्वीकृति मिली है। शहर में ट्रैफिक दबाव को कम करने फोरलेन और टू लेन तथा अन्य प्रमुख सडक़ो का चौड़ीकरण किया जाएगा।

विधायक गजेंद्र यादव ने बताया की धमधा नाका ओवर ब्रिज लगभग 33 पूर्व बना था जो की अब जर्जर होने लगा है, ऐसी स्थिति में किसी प्रकार की भविष्य अनहोनी न हो इसके पूर्व नये ओवर ब्रिज बनाने लोक निर्माण मंत्री मान अरुण साव जी से मांग की गई थी जिस पर पीडब्लूडी मंत्री ने दुर्ग की जनता के मांग को बजट शामिल कर कार्य के लिए स्वीकृति दिलाये। दुर्ग शहर के विकास के लिए मुख्य्मंत्री विष्णु देव साय द्वारा करोड़ों के कार्य की स्वीकृति देने से प्रदेश के भाजपा सरकार के प्रति नागरिकों का विश्वास बढ़ा है।

सडक़ों के सुदृढ़ीकरण के लिए बजट में  स्वीकृति मिलने से शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव से दुर्गवासियों को राहत मिलेगी। दुर्ग जिला मुख्यालय होने के कारण जिले भर से लोगों का आना जाना लगा रहता है। ऐसे में दो क्षेत्र में फोरलेन और दो क्षेत्र में टूलेन सडक़ बन जाने से आवागमन काफी बेहतर हो जायेगा।

धमधा नाका अंडर ब्रिज से अग्रसेन चौक तक 475 मीटर लंबा फोरलेन सडक़। आईएमए चौक से ग्रीन चौक तक 205 मीटर लंबा टू लेन सडक़। चंडीमंदिर से नया पारा मार्ग पर 900 मीटर सडक़ का चौड़ीकरण एवं पुर्ननिर्माण।  महाराजा चौक से बोरसी चौक तक 1800 मीटर फोरलेन सडक़।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news