राजनांदगांव

चुनावी इलेक्टोरल बांड के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
17-Feb-2024 2:26 PM
चुनावी इलेक्टोरल बांड के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 17 फरवरी।
सुप्रीम कोर्ट द्वारा चुनावी इलेक्टोरल बांड को असंवैधानिक करार दिए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। साथ ही कांग्रेस द्वारा उक्त फैसला का स्वागत करते शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में 15 फरवरी को एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया। वहीं शाम को मानव मंदिर चौक पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का समर्थन करते आवाज बुलंद की।

शहर जिला कांग्रेस महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार शहर अध्यक्ष छाबड़ा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय में केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। वहीं सुप्रीम कोर्ट के फैसला का स्वागत किया। शहर अध्यक्ष श्री छाबड़ा ने कहा कि केन्द्र की भाजपा नीत मोदी सरकार द्वारा जब वर्ष 2017 में जब चुनावी बांड योजना को वित्त विधेयक के रूप में पेश किया गया तो कांग्रेस इसकी अपारदर्शी, अलोकतांत्रिक और हानिकारक प्रकृति की स्पष्ट रूप से निंदा करने वाली पहली पार्टी थी। कांग्रेस पार्टी इस कुटिलचाल के खिलाफ संसद के अंदर व बाहर अपनी लड़ाई जारी रखी जिसका सुखद परिणाम आया।   श्री छाबड़ा ने कहा कि हम केन्द्र की मोदी सरकार की इस काला धन रूपांतरण योजना को ‘असंवैधानिक’ मानते सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते है। इस दौरान  हेमा देशमुख,  मेहुल मारू,   विकास त्रिपाठी,  झम्मन देवांगन,  नासिर जिंदरान,  रमेश राठौर,  अशोक पंजवानी,   आसिफ अली, सूर्यकांत जैन,  नारायण सोनी,  शकील रिजवी,  अतुल शर्मा,  मनीष साहू,  सतीश मसीह,   प्रवीण मेश्राम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news