राजनांदगांव

मोदी सरकार किसान विरोधी अपना रही नीति - छाबड़ा
17-Feb-2024 2:52 PM
मोदी सरकार किसान विरोधी  अपना रही नीति - छाबड़ा

शहर कांग्रेस ने केन्द्र सरकार की गिनाई नाकामियां

राजनांदगांव, 17 फरवरी। किसानों द्वारा उठाई जा रही मांग को जायज बताते कांग्रेस संगठन द्वारा समर्थन देते कहा गया कि केन्द्र की मोदी सरकार किसान विरोधी नीति अपनाई जा रही है। किसान देश के प्रधानमंत्री से न्याय न मांगे, तो इसमें क्या गलत है? केन्द्र की मोदी सरकार लटकाओ, भटकाओ और अपना उल्लू सीधा करते जाओ, ये केन्द्र सरकार का तरीका बन गया है जिसको लेकर 16 फरवरी को शहर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता लेकर जानकारी दी।

पत्रकारवार्ता में जानकारी देते शहर जिला कांग्रेस कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि देश का किसान और खेत मजदूर न्याय मांगने अब देश की राजधानी दिल्ली में नहीं जा सकता, क्या किसान को दिल्ली की परिधि के सौ किलोमीटर में आने की अब आजादी नहीं रही है। न्यू इंडिया में किसान प्रधानमंत्री और देश की सरकार से न्याय न मांगे, तो कहां जाएं? आज देश में हर घंटे एक खेत मजदूर या किसान आत्महत्या का फंदा चूमने को मजबूर है, तो फिर किसान वादे की गारंटी क्यों न मांगे, क्योंकि आज-कल सरकार हर बात की गारंटी दे रही है। प्रेसवार्ता में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रूपेश दुबे, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद यहया, महामंत्री अमित चंद्रवंशी, ब्लॉक अध्यक्षद्वय आसिफ अली व सूर्यकांत जैन उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news