राजनांदगांव

नागपुर मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन परिसर का किया निरीक्षण
18-Feb-2024 2:34 PM
नागपुर मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन परिसर का किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 18 फरवरी।
नागपुर रेल मंडल सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य जितेन्द्र काथरानी ने शनिवार को स्थानीय रेल्वे स्टेशन में अमृत भारत स्टेशन कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने विशेष सेलून से पहुंची दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती नमिता त्रिपाठी से मिलकर रेल यात्री सुविधाओं पर चर्चा की। श्री काथरानी ने मंडल रेल प्रबंधक का आत्मीय स्वागत किया। 

श्री काथरानी ने नागपुर मंडल रेल प्रबंधक नमिता त्रिपाठी से स्टेशन परिसर स्थित माल गोदाम की शिफ्टिंग और नए प्लेटफार्म  का निर्माण तथा पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के अंतर्गत विगत वर्षों से प्रस्तावित डोंगरगढ-कटघोरा वाया कवर्धा रेल लाईन के सबंध में कार्य की प्रगति की जानकारी ली। श्रीमती त्रिपाठी ने बताया कि नए माल गोदाम के लिए एप्रोच रोड का कार्य चल रहा है।  पूर्ण होते ही स्टेशन परिसर में स्थित वर्तमान माल गोदाम को विस्तापित कर दिया जाएगा। प्रस्तावित डोंगरगढ़-कटघोरा रेल लाईन के संबंध में ंउन्होंने कार्य संपादित नहीं होने की जानकारी दी। 

श्री काथरानी ने मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती त्रिपाठी से टिकट काउंटर से मासिक पास की सुविधा को जारी रखने का अनुरोध किया। वर्तमाान में यू टी एस एप के माध्यम से मासिक पास तथा अनारक्षित टिकट बनवाने रेल विभाग द्वारा यात्रियों को प्रोत्साहित करने की जानकारी मिली है। अधिकारीगणों ने लगभग 45 मिनट तक स्टेशन परिसर का जायजा लिया।  इस दौरान बड़ी संख्या में नागपुर रेल डिवीजन के अधिकारी प्रभारी स्टेशन प्रबंधक सुजीत कुमार एवं स्थानीय स्टॉफ भी मौजूद थे। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news