रायपुर

तीन साल में 56 सौ से अधिक कार्यक्रम
23-Feb-2024 2:08 PM
तीन साल में 56 सौ से अधिक कार्यक्रम

संस्कृति विभाग ने 31 करोड़ मंजूर किए

विधानसभा सत्र-2024

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 फरवरी।
संसदीय विभाग द्वारा तीन साल में 56 सौ से अधिक कार्यक्रम कराए गए। इस कड़ी में करीब 31 करोड़ की राशि मंजूर की गई। यह जानकारी संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। 

भाजपा सदस्य अनुज शर्मा ने जानना चाहा कि क्या संस्कृति विभाग द्वारा वर्ष-2018 से 2023 तक कलाकारों को प्रतिवर्ष दिए जाने वाले कार्यक्रमों का कोटा निर्धारित किया गया था? इसके जवाब में संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि संस्कृति विभाग द्वारा वर्ष-2018 से 2021 तक कलाकारों को कार्यक्रमों के लिए कोटा निर्धारित नहीं था। 

29 जुलाई 2021 को राजपत्र में प्रकाशन उपरांत छत्तीसगढ़ कलाकार पंजीयन, एवं भुगतान-2021 के तहत कलाकारों को कोटा निर्धारित की गई है। 
उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2021 से 2023 तक कलाकारों को जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा पर वित्तीय वर्ष-2021 में 1294 कार्यक्रम, वर्ष-2022 में 1916 कार्यक्रम, और वर्ष-2023 में 1413 कार्यक्रम अर्थात कुल 5623 कार्यक्रम स्वीकृत किए गए। जिसके लिए वित्तीय वर्ष 2021 में 7 करोड़ 37 लाख 32 हजार, वर्ष-2022 में 15 करोड़ 95 लाख 90 हजार, और वर्ष-2023 में 7 करोड़ 46 लाख अर्थात कुल 30 करोड़ 79 लाख 28 हजार की राशि मंजूर की गई है।

168 कलाकारों-साहित्यकारों को पेंशन
कांग्रेस सदस्य कुंवर सिंह निषाद के सवाल के लिखित जवाब में संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि संस्कृति विभाग द्वारा आर्थिक सहायता (पेंशन) योजना के तहत प्राप्त आवेदनों का गठित विभागीय समिति के परीक्षण कुल पात्र 168 कलाकार और साहित्कारों को सहायता मिल रही है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में गठित समिति की अनुशंसा पात्र कलाकारों, और साहित्यकारों को सहायता राशि प्रदान की जाएगी। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news