रायपुर

कब्जा खाली करने शकुन डहरिया को 72 घंटे का नोटिस
23-Feb-2024 2:14 PM
कब्जा खाली करने शकुन डहरिया को 72 घंटे का नोटिस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 फरवरी।
नगर निगम ने पूर्व मंत्री शिव डहरिया की पत्नी शकुन डहरिया को नोटिस जारी कर शताब्दी नगर के भवन को कब्जा मुक्त करने कहा है । शकुन की अध्यक्षता वाली राजश्री सद्भावना  समिति का कब्जा कर रखा था। इस भवन के रेनोवेशन पर उनके पति शिव डहरिया के नगरीय प्रशासन मंत्रित्व काल में  निगम और स्मार्ट सिटी फंड से एक करोड़ रूपए खर्च किए थे। यह भवन , डहरिया के स्व निवास से लगा हुआ था। 

कब्जे के इस मामले को लेकर नगर निगम की दो दिवसीय बजट बैठक में भाजपा ने खुलासा कर  हंगामा खड़ा किया गया था। मामले को भारी पड़ता देख महापौर एजाज ढेबर के निर्देश पर निगम प्रशासन ने आज सभा समाप्ति के बाद शकुन डहरिया को 72 घंटे के भीतर कब्जा खाली करने कहा है । इस कब्जे  पर भाजपा अध्यक्ष  किरण सिंह देव ने तंज कसते हुए कहा कि कमजोर वर्ग की जमीन का दुरुपयोग करना बड़ी निंदनीय बात है।इतने बड़े पद और जिम्मेदारियों के बावजूद ऐसे कार्य हुए है, जो कि निश्चित रूप से निंदनीय है। इस पर विधिवत रूप से जो भी फैसला होगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं पूर्व में  शिव डहरिया पर सरकारी  बंगले से सामान गायब करने के आरोपों पर चुटकी लेते हुए किरण सिंह देव ने कहा कि उन्हें अब इसकी आदत पड़ गई है। इन लोगो को ऐसी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है।इस मामले पर संज्ञान लेकर विधिवत कार्रवाई होनी चाहिए।

पत्नी के कब्जे के बचाव में आए शिव डहरिया 

इस मामले पर दो दिन के बवाल के  बाद आज शाम शिव डहरिया ने पत्रकार वार्ता ली। वे अपनी पत्नी के बचाव में आए। उन्होंने बताया कि इस स्वीकृति एमआईसी ने दी थी।  लेकिन वे यह नहीं बता और दिखा सके कि सामान्य सभा ने अनुमति दी या नहीं। उन्होंने कहा कि अब वे निगम के अफसरों से बात करेंगे और जरूरत पड़ी तो खाली कर देंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news