राजनांदगांव

मधुसूदन ने स्वास्थ्य मंत्री के साथ राजधानी में लोगों की सुनी समस्याएं
23-Feb-2024 3:34 PM
मधुसूदन ने स्वास्थ्य मंत्री के साथ राजधानी  में लोगों की सुनी समस्याएं

पूर्व सांसद ने नांदगांव मेडिकल कॉलेज में सुविधा बढ़ाने किया अनुरोध

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 23 फरवरी।
भाजपा प्रदेश महामंत्री  संगठन पवन साय द्वारा प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेतागण एवं प्रदेश पदाधिकारियों को जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनने एवं उनका निराकरण करने निर्देशित किया गया है। 

इसी कड़ी में पूर्व सांसद व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव ने 20 फरवरी को  छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के साथ जनसुनवाई के लिए प्रदेश भाजपा कार्यालय रायपुर में  शामिल हुए। इस दौरान पूर्व सांसद श्री यादव के साथ  राजनंादगांव से वरिष्ठ भाजपा नेता  राजेंद्र जैन बंटू एवं लोक कलाकार मनोहर यादव भी शामिल थे।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के साथ जनसमस्या निवारण में सहयोग करते पूर्व सांसद श्री यादव ने बताया कि मुख्य रूप से संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की समस्याएं, स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के लंबित मानदेय राशि संबंधी, 102 महतारी एम्बुलेंस सेवा बहाली एवं उसके वाहन चालक एवं चिकित्सकीय स्टाफ  की समस्याएं के निराकरण संबंधी, 108 एम्बुलेंस सेवा में नियोजित कर्मी, संजीवनी के कर्मचारियों की समस्या आदि को मंत्री ने सुना एवं यथायोग्य निराकरण हेतु विभागीय अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देशित किया है। शेष समस्याओं को मंत्री ने पत्राचार के माध्यम से निराकरण हेतु अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्देशित किया है।

इस दौरान पूर्व सांसद श्री यादव ने स्वास्थ्य मंत्री को शासकीय चिकित्सा विद्यालय संबद्ध चिकित्सालय राजनांदगांव में सुविधाएं बढ़ाने एवं यहां कार्यरत दैनिक वेतन भोगी श्रमिक कर्मचारीगण की विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया और यथोचित निराकरण के लिए अनुरोध किया है। 

शासकीय चिकित्सा विद्यालय राजनांदगांव के दैनिक वेतन भोगी श्रमिक कर्मचारियों की मुख्य समस्याओं के बारे में विभागीय मंत्री से चर्चा करते पूर्व सांसद मधु ने उन्हें 4000 मासिक की दर से श्रम सम्मान राशि दिए जाने, इन कर्मचारियों को आकस्मिक अवकाश एवं मेडिकल अवकाश जैसी मूलभूत सुविधाएं देने, कर्मचारियों की इपीएफ  कटौती करने एवं एमसीएच राजनांदगांव में कार्यरत कर्मचारियों के पद सेटअप में स्वीकृत नहीं होने के संबंध में स्वास्थ्य मंत्री का ध्यान आकृष्ट कर यथोचित समाधान का अनुरोध किया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news