रायपुर

राज्यपाल के नव नियुक्त सचिव यशवंत ने कार्यभार ग्रहण किया
23-Feb-2024 9:24 PM
 राज्यपाल के नव नियुक्त सचिव यशवंत ने कार्यभार ग्रहण किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 फरवरी। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के नव नियुक्त सचिव यशवंत कुमार ने आज राजभवन में अपना कार्यभार ग्रहण किया। वे भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2007 बैच के अधिकारी हैं। विश्वभूषण हरिचंदन के नव नियुक्त सचिव  यशवंत कुमार ने आज राजभवन में अपना कार्यभार ग्रहण किया। वे  वर्ष 2007 बैच के आईएएस  अधिकारी हैं। संचालक ग्रामोद्योग यशवंत कुमार को राजभवन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।  इससे पहले राज्य शासन ने अमृत खलको को राज्यपाल के सचिव पद से हटा दिया है। वे रिटायरमेंट के बाद से  कांग्रेस सरकार द्वारा दी गई संविदा नियुक्ति पर कार्यरत रहे। नई सरकार आने के बाद से हुए पिछले दो बड़े फेरबदल में भी उन्हें नहीं हटाया गया था।

उन्हें हटाए जाने के पीछे एक और मुख्य कारण माना जा रहा है कि पीएससी 21 के घोटाले में उनके पुत्र और पुत्री का चयन हुआ है । इस मामले में ईओडब्लू/एसीबी में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। और सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश भी कर दी है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news