दुर्ग

लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
01-Mar-2024 3:09 PM
लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 1 मार्च। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा दुर्ग शहर विधानसभा में चुनाव कार्यालय का उदघाटन पद्मनाभपुर पटेल काम्प्लेक्स में हुआ।

भाजपा कार्यकर्ताओ ने विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव में 6 लाख से अधिक मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का संकल्प लिए। इस दौरान पूरा कार्यक्रम स्थल भारत माता और जय श्रीराम के जयकारे  से गूंज उठा। इस बार 400 पार के लक्ष्य को लेकर कार्य करते हुए भाजपा के कार्यकर्त्ता घर घर जाकर मोदी सरकार की योजनाओं और लाभार्थी की जानकारी देंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा प्रभारी चंदू लाल साहू ने कहा की 2014 के पूर्व कांग्रेस सरकार ने घोटाला के अलावा कुछ नहीं किया, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रतिदिन सफलता के नित आयाम स्थापित कर रहे है। सांसद विजय बघेल ने कहा की महतारी वंदन योजना हो या किसानों को 3100 सौ रूपये प्रति च्ंिटल, बीजेपी नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा कर रही है।

 पार्टी के कार्यकर्त्ता चेहरा नहीं फूल छाप को ध्येय में रखते हुए कार्य करते है।  लेकर विकसित भारत की ओर बढ़ रहे है।

विधायक गजेंद्र यादव ने कहा की चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही लोकसभा की तैयारी तेज हो गई हैं। सभी कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर काफी उत्साह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के  नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीट पर चुनाव जीतेगी। इसके अलावा अन्य अतिथियों ने भी सम्बोधित किया। उदघाटन समारोह में दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, विधायक ललित चंद्राकर, दुर्ग जिला भाजपा महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, दुर्ग शहर विधानसभा संयोजक राजेन्द्र कुमार सहित जिला, मंडल के पदाधिकारी व कार्यकारिणी / मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकारिणी / शक्ति केंद्रों के संयोजक, सहसंयोजक, प्रभारी / पार्षद, छाया पार्षद, पूर्व पार्षद / बूथ अध्यक्ष एवं बूथ समिति सहित वरिष्ठ एवं युवा सभी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।     

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news