राजनांदगांव
राजनांदगांव, 2 मार्च। मोहला-मानपुर-अं. चौकी कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशन में खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा होटल-ढाबों की जांच की गई। जांच के दौरान अं. चौकी के ग्राम सांगली के मुख्य मार्ग पर स्थित ढाबामें अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करते पाया गया। ढाबा के संचालक प्रशांत शर्मा एवं शेखर सांगोडे का बयान दर्ज किया गया। जांच के समय ढाबा में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग कर खाना बनाया जा रहा था, जो कि अवैध पाया गया।
खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा अवैध रूप से उपयोग किए जा रहे 4 घरेलू सिलेंडर को चूल्हा के साथ जब्त किया गया। संचालकों द्वारा द्रविकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश 2000 का उल्लंघन करना पाया गया। नियम का उल्लंघन करने के कारण प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
इस कार्रवाई में सहायक खाद्य अधिकारी संजय कुमार कौशिक एवं खाद्य निरीक्षक मोहला/अंबागढ़ चौकी विश्वनाथ बंजारे उपस्थित थे।