सरगुजा

महिला संबंधी कानून की दी जानकारी
17-Mar-2024 10:17 PM
महिला संबंधी कानून की दी जानकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर,17 मार्च। सरगुजा पुलिस के द्वारा महिला सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु जारी विश्वास अभियान के तहत् खैरबार स्थित पंचायत भवन में महिला बाल विकास विभाग के तत्वावधान में चलाए जा रहे पोषण पखवाड़ा के दौरान महिलाओं एवं किशोरियों को महिला संबंधी कानूनी प्रावधानों से अवगत कराया गया।

 महिलाओं व किशोरियों से रूबरू होकर समस्याएं सुनी गई एवं समस्याओं का समाधान बताया गया। भविष्य में यदि किसी प्रकार की समस्याऐं उत्पन्न होने की स्थिति में पुलिस कण्ट्रोल रूम, गुंज टीम, महिला सेल को अवगत कराने के लिए अपील की गई तथा पृथक से मोबाइल नम्बर भी साझा किया गया। उन्हें जागरूक करने हेतु महिला संबंधी अपराधों तथा बचाव संबंधी आवश्यक जानकारियों से अवगत कराया गया।

कार्यशाला में उपस्थित महिला बाल विकास विभाग के पदाधिकारी, महिला कार्यकर्ता, ग्रामीण महिलाएं/बालिकाओं को छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा जारी महिला सुरक्षा संबंधी अभिव्यक्ति एप्प डाउनलोड कराकर उपयोग संबंधी जरूरी जानकारियां दी गई।

कार्यशाला के दौरान महिला बाल विकास विभाग के सुपरवाइजर्स एवं अन्य महिला कार्यकर्तागण, करीब 50-60 ग्रामीण महिलाएं/बालिकाएं एवं सरगुजा पुलिस महिला सेल, गूंज टीम मौजूद रही।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news