दुर्ग

वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी बलिदान दिवस मनाया
23-Mar-2024 8:01 PM
वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी बलिदान दिवस मनाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 23 मार्च। छत्तीसगढ़ राज्य लोधी समाज के प्रदेश महामंत्री घनश्याम कौशिक ने बताया कि समाज ही नहीं अपितु हिन्दुस्तान के प्रेरणास्रोत रहे अमर शहीद वीरांगना अवंती बाई लोधी जी की बलिदान दिवस पर सभी स्वजातीय बंधुओं के अलावा प्रदेश के जनप्रतिनिधियों ने ग्राम अछोली धमधा जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ में श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर विशाल आमसभा को सांसद प्रत्याशी विजय बघेल, राजेन्द्र साहू, भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री, खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा, कोमल जंघेल,  प्रदेश भाजपा महामंत्री भरत वर्मा, क्षेत्रीय विधायक ईश्वर साहू,  प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, जोगेश्वरी वर्मा  आदि ने संबोधित किया।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य लोधी समाज के नियमानुसार पांच पदों का प्रत्येक्ष  निर्वाचन हुए, जिसमें घनश्याम वर्मा को प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री घनश्याम कौशिक,  कोषाध्यक्ष विष्णु लोधी, प्रदेश संगठन मंत्री जीवन कौशिक, अंकेक्षक विमल पटेल चुने गये। शेष 111 पदों को मनोनीत किया गया है। जिसमें 15 उपाध्यक्ष, 10 सचिन,10 संगठन सचिव,  10 प्रचार सचिव, 10 महिला प्रतिनिधि,  51 कार्यकारी सदस्य का प्रावधान है। लोधी बाहुल्य क्षेत्र के 8 जिले से संरक्षक एवं मार्गदर्शक मंडल भी बनाया गया है। उनका सलाह व विचार समाज को एकजूट करने व समाज के विकास में अहम योगदान रहेगा।

इस अवसर पर प्रदेश भर से सभी जिला संगठन, समिति, संस्था, ईकाई, आलोक, लक्ष्य आदि संगठनों के पदाधिकारीगण, सदस्यगण एवं आम नागरिक भी अधिक संख्या में उपस्थित थे। इस अवसर पर सांस्कृतिक मंच के कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई।

ज्ञात हो कि लोधी क्षत्रिय समाज चंगोराभाठा ईकाई रायपुर छत्तीसगढ को प्रदेश संगठन के साथ एकजूट होकर कार्य का संकल्प भी लिया गया। लोधेशवरधाम द्वारा प्रकाशित स्मारिका मंचस्थ अथिति एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भेंट किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news