दुर्ग
दुर्ग, 24 मार्च। आपसी विवाद को लेकर एक आरोपी ने युवक की चाकू मार कर हत्या करती मौके पर पहुंची मोहन नगर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पेट्रोलिंग टीम की मदद से आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पुलिस ने बताया कि आमा पारा मंडई मैदान दुर्ग निवासी गोलू यादव (27 वर्ष) की उसी के मोहल्ले में रहने वाले आरोपी गणेश यादव (37 वर्ष) के साथ पुरानी दुश्मनी चल रही थी। शुक्रवार की शाम को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस पर गुस्साएं आरोपी गणेश यादव ने चाकू से गोलू यादव पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। इससे गोलू ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने जांच प्रारंभ कर दी।
घटना के कुछ देर के भीतर पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक मृतक गोलू यादव मजदूरी का काम करता था तथा उसके मां, पिता, भाई, पत्नी सभी मजदूरी का काम करते हैं। पुलिस आरोपी को पकडक़र पूछताछ कर रही है।