सरगुजा

रविशंकर त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
09-Apr-2024 8:09 PM
रविशंकर त्रिपाठी की पुण्यतिथि  पर श्रद्धांजलि सभा

वृद्धाश्रम में दैनिक आवश्यकता के सामान समेत 1100-1100 नगद दिए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 9 अप्रैल। भटगांव के पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. रविशंकर त्रिपाठी की 14वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन अजीरमा स्थित राघवपुरी वृद्धा आश्रम में आयोजित किया गया।

सर्वप्रथम स्वर्गीय रविशंकर त्रिपाठी के छायाचित्र पर शहर के सैकड़ों जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं याद किए। इसके पश्चात रविशंकर त्रिपाठी सेवा समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह सहित नगर के गणमान्य नागरिकों ने बुजुर्गों का सम्मान करते हुए उन्हें दैनिक आवश्यकता की सामग्री दिए। इसके अलावा बुजुर्गों को आर्थिक सहयोग के रूप में 11-11सौ नगद राशि दिए।

समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि रवि शंकर त्रिपाठी जी का असमय  निधन अंबिकापुर शहर ही नहीं पूरे सरगुजा के लिए अपूरणीय क्षति है। जब तक वह हम सबके साथ रहे, हमेशा सरगुजा के विकास और भलाई के लिए काम किए।

श्रद्धांजलि सभा में अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल,मेजर अनिल सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष बलरामपुर ओमप्रकाश जायसवाल, पार्षद आलोक दुबे,अखिलेश सोनी, अंबिकेश केसरी,विवेक दुबे, विनोद चौहान,राजकुमार बंसल,मधुसूदन शुक्ला,पार्षद हरविंदर सिंह,चंद्र शेखर तिवारी,विजय गुप्ता,प्रयाग साहू,वीरेंद्र बघेल,शैलू सिंह,मुकेश तिवारी,रिंकू वर्मा,विश्व विजय सिंह तोमर, विनायक पांडे, हर्ष जायसवाल,रश्मि जायसवाल,श्वेता गुप्ता,मंजूषा भगत, अंजू बख्सी,उपस्थित थे। इसके अलावा समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, विद्यानंद मिश्रा, राजेश कश्यप, आकाश गुप्ता, दुधनाथ गोस्वामी, विकास जायसवाल सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news