राजनांदगांव

आसमान में छाए बादल, बारिश के आसार
22-Apr-2024 3:01 PM
आसमान में छाए बादल,  बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 22 अप्रैल।
बढ़ते तापमान के बीच भीषण गर्मी से उबल रहे लोगों को सोमवार को बदली भरे मौसम से राहत मिली। आज धूप पूरी तरह से गायब रही। बीते सप्ताह से गर्मी का कहर बरकरार है। गर्म हवाओं के कारण लोगों की दिनचर्या पर प्रतिकूल असर पड़ा। हीटवेव से बचने के लिए कई तरह के लोगों को उपाय करते देखा गया। भीषण गर्मी के बीच लोग कामकाज करने के लिए मजबूर थे। आज सुबह से गर्म हवाओं की दिशा बदल गई। नमी भरे हवाओं से तापमान में गिरावट आई। 

आज पूरे दिन बदली के असर से धूप नदारद रही। पिछले दो दिनों से तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। धूप की चूभन से हर कोई हलाकान था। तेज धूप के चलते दोपहर को सडक़ें सूनी होने लगी थी। गर्म हवाओं से लू के हालात बन गए थे। लू के असर से कम उम्र के बच्चे और बुजुर्गों पर विपरीत असर पड़ रहा था। आज मौसम के करवट बदलने से लोगों को सप्ताहभर से झेल रहे गर्मी से छुटकारा मिला।

मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जाहिर की है। आज दिनभर आसमान में बदली छाई रही। दोपहर को चलने वाली हवाओं की दिशा बदल गई। 
अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में गर्मी ने अपने तेवर से लोगों के पसीने छुड़ा दिए। गर्म हवाओं के साथ-साथ उमस से भी लोग बेहाल हो गए थे। ऐसे में आज मौसम के रूख बदलने से गर्मी गायब रही। बीते दिनों तेज धूप और   सूर्य की तपिश से लोग जहां हलाकान हो रहे हैं। वहीं लोगों को घरों के भीतर भी उमस और गर्मी से हलाकान होना पड़ रहा था। 

सूनी हो रही थी सडक़ें 
अप्रैल महीने में पडऩे वाली तेज धूप और और गर्म हवाओं के चलते बीते कुछ दिनों से शहर समेत बाहरी इलाकों की सडक़ें दोपहर के समय सूनी नजर आ रही थी। हालांकि सोमवार को आसमान में बादल छाए रहने से सडक़ों में लोगों की चहल-पहल नजर आई। हालांकि लोग घरों में पंखा, कूलर और एसी की हवा से गर्मी से राहत पाने की जुगत में है। 

रसीले फलों की बढ़ी मांग 
गर्म मौसम की मार से बचने के लिए लोग रसीले फलों का सहारा ले रहे हैं। बाजार में आम, खरबूज, तरबूज और ककड़ी की मांग बढ़ गई है। रसीले फलों के जरिये लोग शरीर को ठंडा रखने के लिए कई तरह के उपाय कर रहे हैं। वहीं घरों में दूध-दही से बनने वाले मठा और छाछ पीकर लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। गर्मी के दिनों में हल्का भोजन करने के लिए भी लोगों की समझ बढ़ी है। मसालेदार भोजन से लोग दूर हैं। शाम को बर्फ गोले और आईस्क्रीम खाने के लिए लोगों की चौक-चौराहों में सजे दुकानों में भीड़ बढ़ी है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news