कोण्डागांव

मतदान सामग्री वितरण की तैयारियों का निरीक्षण
24-Apr-2024 10:27 PM
मतदान सामग्री वितरण की तैयारियों का निरीक्षण

कोण्डागांव, 24 अप्रैल। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत द्वितीय चरण में 26 अप्रैल को कांकेर संसदीय क्षेत्र हेतु मतदान किया जाना है। जिसके लिए जिले में तेजी से तैयारियां की जा रही है। बुधवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत द्वारा मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरण हेतु की गयी तैयारियों का स्थानीय शासकीय गुण्डाधुर महाविद्यालय में बनाये गये मतदान सामग्री वितरण केन्द्र में निरीक्षण किया गया।

इस दौरान उन्होंने मतदान सामग्री वितरण हेतु की गयी तैयारियों का जायजा लेते हुए सामग्री वितरण के दिन बड़ी संख्या में मतदान दलों के आगमन एवं वाहनों द्वारा मतदान केन्द्रों तक जाने हेतु की गयी व्यवस्थाओं एवं सभी के लिए पार्किंग व्यवस्था, पेयजल, छायादार विश्राम स्थल, कुलर आदि की व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से सामग्री वितरण स्थल की बेहतर तरीके से सफाई करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने वितरण हेतु सामग्रियों को व्यवस्थित रखने तथा वितरण हेतु बनाये गये कांउटर्स का अवलोकन करते हुए सभी अधिकारियों को समय पूर्व केन्द्र में उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया।

उल्लेखनीय है कि कांकेर संसदीय क्षेत्र निर्वाचन हेतु 26 अप्रैल को मतदान किया जाना है। जिसके तहत कोण्डागांव जिले में आने वाले केशकाल विधानसभा क्षेत्र में भी 290 मतदान केन्द्रों में प्रात: 07 बजे से दोपहर 03 बजे तक मतदान कराया जाएगा। जिसके लिए मतदान दल को गुरूवार को रवाना किया जाएगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news