कोण्डागांव

इमारती-जलाऊ लकड़ी की नीलामी में 4.50 करोड़ की आय
04-May-2024 10:51 PM
इमारती-जलाऊ लकड़ी की नीलामी में 4.50 करोड़ की आय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव 4 मई। वन मंडल काष्ठागार नीलामी हाल में भा.व.से. वन मंडल अधिकारी कोंडागांव रमेश कुमार जांगड़े ने ‘छत्तीसगढ़’को जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2023-24 के अंतिम 11 मार्च को काष्ठागार कोंडागांव में नीलामी वन मंडल अधिकारी केशकाल वर्ष 2023-24 के अंतिम माह मार्च 2024 में 11 मार्च को काष्ठागार कोंडागांव में नीलामी वनमंडलाधिकारी केशकाल गुरूनाथन भा.व.से. की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

 मार्च के नीलाम में ईमा.3054.363 घ.मी., बल्ली 10370 नग व जलाऊ चट्टा 513 नग प्रस्तावित था, जिसमें रायपुर, राजनांदगांव, धमतरी,जगदलपुर से पधारे काष्ठ व्यापारियों द्वारा इमारती काष्ठ 1115.824 घ.मी,बल्ली 2540 नग व जलाऊ चट्टा 509 नग का क्रय किया गया। जिससे  मार्च 2024 में  4,26,36,900/- का राजस्व प्राप्त हुआ।

 वनमंडल कोण्डागांव को वर्ष 2023-24 में प्राप्त लक्ष्य 42,76,80,00/- (ब्यालीस करोड़ छिहत्तर लाख अस्सी हजार) के विरूद्ध 41,44,75,684/- (इकचालीस करोड़ चौवांलिस लाख पचहत्तर हजार छ: सौ चौरासी) का कुल राजस्व प्राप्त हुआ।

इसी प्रकार 2022-23 में प्राप्त लक्ष्य 48,99,00,00/- (अड़तालीस करोड़ निनान्बे लाख ) के विरूद्ध 37,69,26,361/- (सैंतिस करोड़ उनहत्तर लाख छब्बीस हजार तीन सौ इकसठ) का कुल राजस्व व 2021-22 में 29,41,94,484/-(उनतीस करोड, इकचालीस लाख चौरानब्बे हजार चार सौ चौरासी रू.) का राजस्व प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर उपवन मंडल अधिकारी आशीष कुमार कोटरीवार,केजू राम पोयम, डिपो प्रभारी सोमूराम नेताम, उपवनमंडलाधिकारी फरसगांव टी. आर. मरई,सहायक एवं काष्ठगार अधिकारी कोंण्डागांव पूरे अधीनस्थ समस्त कर्मचारी व वनमंडल कार्या. से राजस्व शाखा प्रभारी के.आर. पवारव सहायक तामेश्वर यादव भी उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news