कोण्डागांव

आत्मानंद विद्यालय खालेमुरवेंड में खुला प्याऊ घर
26-Apr-2024 10:26 PM
 आत्मानंद विद्यालय खालेमुरवेंड में खुला प्याऊ घर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 26 अप्रैल। भीषण गर्मी को देखते हुए स्वामी आत्मानंद विद्यालय खालेमुरवेंड में प्याऊ घर खोला गया।

 स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय खालेमुरवेंड़ के स्काउट एवं गाइड प्रभारी पुरुषोत्तम निषाद, रामकुमारी  पुरेना एवं प्राचार्य अजय शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय शाखा स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  खालेमुरवेंड़ में सार्वजनिक प्याऊ घर का शुभारंभ संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता छतरलाल सिंहा, किशोरी टोप्पो, दीनदयाल समरथ, एजाज अली खान, संत कुमार सिंहा, भोज लाल जुर्री, पोखन लाल सिंहा, हेमलता सेवता, आरती अहीर ,निर्मल तिवारी माध्यमिक शाला के प्रधान अध्यापक, तिलकराम मांडवी प्राथमिक शाला के प्रधान अध्यापक, पूजा मोटवानी, रेखा तिवारी, मिलाप जैन, रेंजर कुमारी खुमेश्वरी चक्रधारी, रेंजर कुमारी संजना पटेल ,सुनील कुमार मरकाम , विमला नेताम, पालक गण एवं संस्था के समस्त कर्मचारियों की उपस्थिति में प्याऊ घर का शुभारंभ किया गया।

 इस अवसर पर संस्था के  प्राचार्य अजय शर्मा ने कहा कि गर्मी के दिनों में राहगीरों को पानी पिलाना पुण्य का कार्य है। इसलिए प्यासे को पानी पिलाया जाना चाहिए, इस उद्देश्य को पूर्ण करने के लिए भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ गोंडा गांव से संबंध सासाकी हर सेकेंडरी स्कूल स्वामी आत्मानंद कृष्ण विद्यालय के स्काउट गाइड प्रभारी पुरुषोत्तम निषाद एवं  राम कुमारी पुराना के नेतृत्व में संस्था के रोवर एवं रेंजर के सहयोग से खोला गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news