बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 2 मई। बुधवार को विश्व श्रमिक दिवस पर नवीन जिला न्यायालय भवन के र्मिाण में लगे श्रमिकों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रधान जिला न्यायाधीश बृजेन्द्र कुमार शास्त्री व पदेन सचिव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट उमेश कुमार उपाध्याय की उपस्थिति में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर श्रम कानून की जानकारी दी गई। शास्त्री ने कहा कि मानव सभ्यता के विकास की कहानी श्रमिकों के बिना हमेशा अधूरी रहेगी।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट उमेश कुमार उपाध्याय ने श्रमिकों से संबंधित विधिक अधिकारों और विधिक सेवा प्राधिकरण के टोल फ्री हेल्प लाइन नंबर 15100 के बारे में जानकारी दी। पैरालीगल वालिंटियर्स सोनिया राजपूत, देवेन्द्र यादव, चेतन साहू, स्वाति कुंजाम, मनोज शर्मा व दिनेश साहू अधिवक्ता ने ग्राम लालपुर में स्थित पोल्ट्री फार्म में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर श्रम कानून की जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि मजदूरों और श्रमिकों को समान देने के उद्देश्य से हर साल दुनिया भर में 1 मई को श्रमिक दिवस मनाया जाता है। देश की उन्नति समृद्धि खुशहाली में श्रमिकों का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है।