राजनांदगांव

समाज से ऊपर होता है राष्ट्र - मधुसूदन
05-May-2024 3:12 PM
समाज से ऊपर होता है राष्ट्र - मधुसूदन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 5 मई।
भाजपा के स्टार प्रचारक पूर्व सांसद मधुसूदन यादव बिलासपुर से भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू के लिए प्रचार में जुटे हुए हैं। श्री यादव विभिन्न इलाकों का दौरा कर रहे हैं और जनता को संबोधित करते कहा कि  समाज से ऊपर राष्ट्रधर्म होता है। इस समय देश बहुत ही महत्वपूर्ण बदलाव के दौर से गुजर रहा है। भाजपा की केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विश्व की पांचवी बड़ी महाशक्ति बन गया है। इसे तीसरे पायदान तक पहुंचाने आगे भी केंद्र में पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार जरूरी है।

श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस जब सत्ता में आती है तो भ्रष्टाचार करती है, जनता के पैसे को लूटने का काम करती है। जिसका उदाहरण छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता ने पांच सालों तक देखा, जिस कांग्रेस ने आम लोगों के पैसे को अपनी जेब में डालने का काम किया वो आज दूसरो पर उंगलियां उठा रहे हैं। श्री यादव ने कहा कि प्रदेश में हुए पहले दो चरण की चार सीट में कांग्रेस को अपनी करारी हार का पूर्वाभास हो गया है। यही कारण है ह िअब उनके नेता तर्कहीन और स्तरहीन भाषण देने लग गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवान शिव का सामना राम से करने की बात कहते है। जबकि दूसरी तरफ भाजपा ने वाराणसी, उज्जैन सहित अन्य शिव धाम को संवारने के साथ ही 500 साल का इंतजार खत्म करते राम मंदिर बनाने का काम किया है। भाजपा आस्था से खिलवाड़ करने का काम नहीं करती, लेकिन कांग्रेसी नेता जब मौका मिलता है तो हिंदू देवी-देवताओं को लेकर गलत बयानबाजी करते रहे है। 

श्री यादव के प्रचार अभियान के दौरान उनके साथ पूर्व नेता प्रतिपक्ष धर्मलाल कौशिक, सोमनाथ यादव, विष्णु यादव, इंद्रजीत यादव, मनोज यादव, लक्ष्मी यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news