राजनांदगांव
प्रज्ञा ने किया भाटापारा में प्रचार
05-May-2024 3:17 PM
राजनांदगांव, 5 मई। रायपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत भाटापारा में प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव प्रज्ञा पंकज गुप्ता द्वारा भाटापारा महिला कांग्रेस अध्यक्ष गौरी भृगु सहित अन्य कांग्रेस नेत्रियों के साथ कांग्रेस पार्टी के पक्ष में प्रचार किया। साथ ही कांग्रेस की कल्याणकारी योजनाओं व नारी न्याय योजना की जानकारी देकर अवगत करवाया। वहीं लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय को लोकसभा चुनाव में अपना बहुमूल्य मत देकर कांग्रेस को विजयी बनाने की अपील की।