रायपुर
विवेकानंद सिन्हा केंद्र के लिए इम्पैनल
30-Jun-2024 8:20 PM
![विवेकानंद सिन्हा केंद्र के लिए इम्पैनल विवेकानंद सिन्हा केंद्र के लिए इम्पैनल](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/1719759028GLOGO.jpg)
रायपुर, 30 जून। 1996 बैच के 32आईपीएस अफसर केंद्र में एडीजी या समकक्ष पदों पर डेपुटेशन के लिए सूचीबद्ध (इंपैनल) किए गए हैं। इनमें छत्तीसगढ़ से विवेकानन्द सिन्हा भी शामिल हैं। वे इस पीएचक्यू में समय एडीजी नक्सल आपरेशन हैं। विवेकानन्द पहले आईजी बस्तर और फिर एडीजी को रूप में आपरेशन में अहम भूमिका निभा रहे हैं। वैसे वे इससे पहले कभी डेपुटेशन पर नहीं गए हैं। राज्य की एनओसी मिलने पर जा सकते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि बस्तर आई जी पी.सुंदरराज का भी डेपुटेशन लगभग क्लियर है ऐसे में बस्तर फील्ड के अनुभवी अफसर रहे सिन्हा को सरकार रोक सकती है ।