रायगढ़

विधायक देवेंद्र की गिरफ्तारी के विरोध में युकां का प्रदर्शन
25-Aug-2024 4:50 PM
विधायक देवेंद्र की गिरफ्तारी के विरोध में युकां का प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 25 अगस्त।  बलौदाबाजार हिंसा मामले में विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार प्रदेश के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को  रायगढ़ में प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने भी साय सरकार को घेरा।

रायगढ़ युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जायसवाल के नेतृत्व एवं आशीष यादव के संचालन में जिला कांग्रेस कमेटी से निकलकर शहर के स्टेशन चैक पर धरना प्रदर्शन करते हुए साय सरकार को घेरा। 

इस दौरान श्री जायसवाल ने आरोप लगाया कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, तब से भाजपा की दमनकारी नीति हावी है,यहां पर व्यक्ति विशेष की राजनीति चरम सीमा पर पहुंच चुकी है।

उन्होंने कहा कि हमारे नेता देवेंद्र यादव की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा सरकार पूरी तरह घबराई हुई है और यही वजह है कि देवेंद्र यादव को झूठे मामलों में फंसाकर उन्हें जबरन परेशान करने की नीयत से प्रदेश सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन काम कर रही है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news